फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   body of a girl student missing for two days was found hanging from a tree in bhimtal nainital

Nainital News: जंगल में पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव, दो दिन से लापता थी 14 साल की काजल; जांच शुरू

Mon, 23 Dec 2024 11:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 23 Dec 2024 11:53 AM IST
सार

लापता नाबालिग छात्रा काजल मेलकानी का शव संदिग्ध हालात में जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। परिजनों की ओर से शनिवार को पटवारी के पास काजल की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन
body of a girl student missing for two days was found hanging from a tree in bhimtal nainital
फांसी। - फोटो : Freepik

विस्तार

ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पतलिया के तोक निगलनी निवासी लापता नाबालिग छात्रा काजल मेलकानी (14) पुत्री गोपाल दत्त का शव संदिग्ध हालात में जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। परिजनों की ओर से शनिवार को पटवारी के पास काजल की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रविवार की शाम काजल का शव जंगल में पेड़ से लटका देखने पर ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस और परिजनों को दी।

विज्ञापन

पटवारी जीवन मेहता ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा। पटवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या लग रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पटवारी ने कहा कि मामले को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन

इधर, मृतका के पिता गोपाल दत्त मेलकानी ने बताया कि उनकी बेटी को घर से किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन कुछ दिनों से उसके स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिल रहा था। काजल की एक बड़ी बहन है। इधर, विधायक राम सिंह कैड़ा ने एसडीएम केएन गोस्वामी को फोन कर मामले की जांच करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed