{"_id":"b1ff1299fec815e0cc70ea38a0658fb7","slug":"board-examinations-to-obstruction-officers-rushed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं में रुकावट की कोशिश, अफसर दौड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं में रुकावट की कोशिश, अफसर दौड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 19 Mar 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
श्रीगुरुतेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं खालसा नेशनल बालिका इंटर कालेज की चाबियां छीन कर कुछ लोगों ने बोर्ड परीक्षाओं में बाधा पहुंचाने की कोशिश की गई। डीएम के आदेश पर जब पुलिस एवं प्रशासन हरकत में आया कि इससे पहले ही बोर्ड परीक्षा केंद्र स्कूल समेत दोनों स्कूलों को खोल दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने विद्यालय की चाबियां प्रधानाचार्य को सौंप दी हैं तथा निर्देश दिए हैं कि किसी बाहरी व्यक्ति को विद्यालय में प्रवेश न दिया जाए।
विज्ञापन
श्रीगुरुतेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंधन कमेटी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। विरेंदर सिंह चड्ढा खुद को विद्यालय में आमसभा में चेयरमैन निर्वाचित होने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने प्रबंधन कमेटी बनाकर स्कूल के कार्यों में भी सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं विद्यालय के चेयरमैन परमजीत सिंह संटी पक्ष के लोग इस चुनाव को वैद्य नहीं मानते और इसका विरोध कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को मंगलवार रात साढ़े दस बजे परमजीत सिंह संटी ने सूचना दी कि डिंपल एवं महेंद्र सिंह ने विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से चाबी ले ली हैं तथा 18 मार्च को विद्यालय में बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन
मंगलवार रात ही यह सूचना चौकी ने डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ से लेकर कोतवाली निरीक्षक को भेज दी। इधर, बुधवार सुबह श्रीगुरु तेगबहादुर स्कूल के प्रधानाचार्य विजय जोशी ने विद्यालय की चाबियां छीनने की घटना की जानकारी डीएम को मोबाइल पर दी। डीएम दीपक रावत ने अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा बाधित होने के अंदेशे को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी आरएल आर्या सुबह साढ़े आठ बजे भीमताल से जब यहां विद्यालय पर पहुंचे तो तब तक स्कूल के ताले खोल दिए गए थे। इसी बीच डीएम के आदेश को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल, बोर्ड परीक्षा के सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम पंकज उपाध्याय, सीओ भी पुलिस फोर्स लेकर विद्यालय पहुंच गए। लेकिन अफसरों को विद्यालय में विवाद पैदा करने वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला।
सिटी मजिस्ट्रेट श्री पालीवाल ने बताया कि विद्यालय की चाबियां प्रधानाचार्य विजय जोशी को सौंप दी गई हैं तथा उन्हें निर्देशित किया गया है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति विद्यालय में प्रवेश नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि अगर परीक्षा में व्यवधान पैदा किया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।