फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Board assistant arrested in scholarship scam

छात्रवृत्ति घोटाले में पटल सहायक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Board assistant arrested in scholarship scam
भीमताल (नैनीताल)। छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी समाज कल्याण विभाग के पटल सहायक मोहन गिरी गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि सीओ प्रमोद कुमार साह की ओर से दिए गए गिरफ्तारी वारंट के आधार पर मोहन गिरी गोस्वामी को निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी कार्यालय से बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि 2014-15 में मोनाड यूनिवर्सिटी हापुड़ में 28 छात्रों को अध्ययनरत दिखाते हुए तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला और पटल सहायक मोहन गिरी गोस्वामी ने साठगांठ की थी। आरोप है कि दोनों ने रजिस्ट्रार और अन्य पदाधिकारियों से मिलीभगत कर छात्रवृत्ति के रूप में 2063900 धनराशि मोनाड यूनिवर्सिटी को उपलब्ध कराकर शासकीय धन का नुकसान किया। एसआईटी जांच के बाद साल 2019 में दोनों के खिलाफ धारा 420, 406, 46,7 468, 471, 409 120बी भादवि, धारा 13 (1)(डी) 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया। मोनाड यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. रमेश अग्रवाल, शशांक जैन सहित सात लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा, एसआई भुवन जोशी, कांस्टेबल राजेश कुमार, दर्शन सिंह, भरत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed