फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Black drank two chunariya Mori color ...

श्याम पिया मोरी रंग दो चुनरिया...

Wed, 04 Mar 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Wed, 04 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Black drank two chunariya Mori color ...

एमबीपीजी कालेज में हल्द्वानी होली उत्सव के दौरान मल्लिका संस्था द्वारा होली गायक व्यापक जोगी ने राग देश में मैं खड़ी पिया नहीं आए... गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य कलाकारों ने अपने गायन से माहौल को होलीमय कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल ने की।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि सुमित हृदयेश ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्राचार्य वीसी मेलकानी के साथ विशिष्ट पंकज उपाध्याय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में गायक व्यापक जोशी ने राग देश में होली का गायन किया। चोरी-चोरी आए सांवरिया पिचकारी मारो सर... श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया गाया तो दर्शक मंत्रमुग्ध होकर तालियां बजाने लगे। इसके बाद रिद्म म्यूजिकल ग्रुप नवाबी रोड के कलाकारों द्वारा होली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


इसका निर्देशन अंशुल वर्मा ने किया। धारू होली का दल रहा।  जिन्होंने धारू होली पर आधारित एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया। जिनके बोल थे मथुरा मैं गुजर रंगभरी ऐसो टाडा डगरिया में (नेपाली होली) संस्था द्वारा होली के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जमुना दत्त कोठारी, जर्नादन पांडे, प्रमोद तिवारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि योगेश मिश्रा, हितेश जोशी, विकाश जोगी, मयंक भट्ट, जगमोहन परगई, अमन, हिमांशु, सहित काफी लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed