फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP's Provincial Council meeting today

भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक आज

Sat, 25 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 25 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP's Provincial Council meeting today
भाजपा बैठक - फोटो : अमर उजाला
 पहली बार गेट वे ऑफ कुमाऊं के रूप में जानी जाने वाली हल्द्वानी में भाजपा ने प्रांतीय परिषद की बैठक की तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को हो रही बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं। इस बैठक में यूं तो प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अजय भट्ट के नाम पर मुहर लगनी है, पर 2017 के चुनाव को देखते हुए इस बैठक को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें भाजपा चुनावी रणनीति तैयार करने से लेकर पिछले तीन माह के पार्टी के काम की समीक्षा भी करेगी।
विज्ञापन


चुनाव से ठीक पहले प्रांतीय बैठक के बहाने कुमाऊं पहुंच रहे शाह करीब 14 घंटे तक रविवार को हल्द्वानी में डटे रहेंगे। सुबह दून एक्सप्रेस से काठगोदाम पहुंच रहे शाह दस बजे के बाद नैनीताल रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। प्रांतीय परिषद की बैठक के पहले चरण में बतौर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नाम पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन


इसके बाद राजनीतिक प्रस्ताव लाया जाएगा। अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा अपने पिछले तीन माह के काम की समीक्षा भी करेगी और अगले तीन माह के लिए कार्य योजना भी तैयार करेगी। इसके बाद 2017 के चुनाव के लिए रोड मैप भी तैयार किया जाएगा। बैठक के लिए भाजपा ने पूरे शहर को सजाया है। सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं में भी भाजपा के साथ ही प्रशासन भी पूरी तरह से तल्लीन रहा। बैठक में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों और विधायकों समेत 1868 पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed