फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP members protest against changing demographics.

Nainital News: बदलती डेमोग्राफी पर भाजपाइयों का प्रदर्शन

Tue, 10 Feb 2026 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 10 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
BJP members protest against changing demographics.
भवाली में नगर पालिका ईओ सुधीर कुमार से वार्ता करते भाजपाई। स्रोत स्वयं
भवाली (नैनीताल)। नगर में किशोरी के दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए दूसरे समुदाय के युवक के अवैध मकान पर कार्रवाई और भवाली में बदल रही डेमोग्राफी के विरोध में सोमवार को भाजपाइयों ने पालिका दफ्तर पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एक सभासद दूसरे समुदाय के लोगों को टम्ट्यूड़ा, रेहड़ क्षेत्र में बसाने का काम कर रहा है। पालिका ने इस मामले में 15 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने कहा कि रेहड़, टमट्यूड़ा और श्यामखेत क्षेत्र में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, बहेड़ी से आकर लोग बिना सत्यापन यहां बस रहे हैं। पालिका की अनदेखी के चलते सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हो रहा है। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, प्रकाश आर्य ने कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद से शहर का माहौल खराब हो रहा है। बिना पालिका की एनओसी के मकान बनाकर लोग रह रहे हैं। मगर पालिका कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रशासन, प्राधिकरण और नगर पालिका अधिकारियों को नजूल भूमि पर अवैध रूप से बने मकानों की जांच करनी चाहिए। महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि भवाली की डेमोग्राफी लगातार बदल रही है और क्षेत्र विशेष में दूसरे समुदाय के बाहरी लोग बसाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नोटिस भेजकर दस्तावेज मांगे
नगर पालिका ईओ सुधीर कुमार ने कहा कि पालिका कमेटी बनाकर 15 दिन के अंदर विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को भेजेगी। अवैध रूप से रहने वाले लोगों को नोटिस भेजकर दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज नहीं देने पर प्रशासन की मदद से आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शिवांशु जोशी, अमित पांडे, शुभम कुमार, हिमांशु रावत, वैभव आनंद, उज्ज्वल चंद्र, कंचन साह, आयुष समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed