{"_id":"6a9cf7fef580193d140440a6","slug":"bjp-members-outraged-over-the-detention-of-the-party-s-city-secretary-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर: भाजपा नगर मंत्री को हिरासत में लेने से भड़के भाजपाई, देर रात कोतवाली में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर: भाजपा नगर मंत्री को हिरासत में लेने से भड़के भाजपाई, देर रात कोतवाली में दिया धरना
Sun, 06 Sep 2026 10:50 AM IST
गायत्री जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:50 AM IST
सार
रामनगर में जन्माष्टमी के अवसर पर लव जिहाद विषय पर झांकी लगाने के मामले में भाजपा नगर मंत्री राजेंद्र रावत को हिरासत में लिए जाने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देर रात कोतवाली में धरना देकर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
रामनगर कोतवाली में कोतवाल का घेराव करते भाजपा कार्यकर्ता।रामनगर कोतवाली में कोतवाल का घेराव करते भाज
- फोटो : स्वयं
विस्तार
जन्माष्टमी के अवसर पर रामनगर के कोसी रोड में लव जिहाद के विरोध में झांकी लगाने के मामले में भाजपा नगर मंत्री को हिरासत में लिए जाने से भाजपा नेता और कार्यकर्ता भड़क गए। शनिवार देर रात बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामनगर कोतवाली पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला भवानीगंज निवासी भाजपा के नगर मंत्री राजेंद्र रावत ने शुक्रवार को कोसी रोड पर लव जिहाद को दर्शाती झांकी लगाई थी। इसके बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने राजेंद्र रावत को इसी मामले में हिरासत में ले लिया। नगर मंत्री को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता देर रात करीब दस बजे कोतवाली पहुंच गए।भाजपा नगराध्यक्ष भूपेंद्र खाती, मदन जोशी, संजय डोर्बी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता कोतवाली में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि बिना किसी लिखित शिकायत के पार्टी के पदाधिकारी को किस आधार पर हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, नगर मंत्री को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में रखने और समय से न्यायालय में पेश करने की मांग की। कोतवाल सुशील कुमार ने भाजपा नेताओं को बताया कि मामले में समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में बीएनएस की धारा 196 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद देर रात भाजपा कार्यकर्ता धरने से उठकर वापस लौट गए। धरने के दौरान नवीन करगेती, चंदन बिष्ट, शलभ मित्तल, आकाश आर्या, नितिका पांडे, दीपक रावत, पारस गोला, दीपक राणा, जयप्रकाश जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन