फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Birla School Nainital Student Mridul Selected For Youth Exchange Programme

नैनीताल के बिरला विद्या मंदिर का मृदुल अमेरिका के यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चयनित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Birla School Nainital Student Mridul Selected For Youth Exchange Programme
NA - फोटो : AMAR UJALA
नैनीताल। नैनीताल के प्रसिद्ध बिरला विद्या मंदिर के बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी मृदुल जायसवाल का चयन अमेरिका के कैनेडी लुगर यूथ एक्सचेंज एंड स्टडी प्रोग्राम 2020-21 के लिए हुआ है। इसके तहत उन्हें अमेरिका आने जाने और वहां एक वर्ष तक रहने व अध्ययन की सम्पूर्ण राशि स्कॉलरशिप के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल शर्मा ने बताया कि कोरोना से उपजे वर्तमान हालात पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद ही मृदुल वहां जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम नवीन हाई स्कूल छात्र विनिमय कार्यक्रम है, जो अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टेट ब्यूरो ऑफ़ एजुकेशनल एंड कल्चरल अफेयर्स द्वारा वित्त पोषित है। मृदुल के चयन की जानकारी देते हुए अमेरिका स्थित संस्थान की अधिकारी सोनम लूथरा ने विद्यालय को मेल के जरिये दी सूचना में बताया कि लम्बी व कठिन चयन प्रक्रिया के बाद भारी तादाद में मिले आवेदनों में से इस कार्यक्रम के लिए मृदुल का चयन किया गया। अनिल शर्मा ने मृदुल की उपलब्धि पर बधाई देते हुए बताया कि मृदुल मूल रूप से आजमगढ़ यूपी निवासी है। उसके पिता राजेश और माता रीनू वहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed