फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bindukhatta Joint Struggle Committee will take out a rally on 18th

Nainital News: बिंदुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति 18 को निकालेगी रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bindukhatta Joint Struggle Committee will take out a rally on 18th
लालकुआं। बिंदुखत्ता राजस्व गांव के संघर्ष के लिए संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आगामी 18 फरवरी को बिंदुखत्ता से लालकुआं तक जुलूस निकाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। कार रोड में आयोजित सर्वदलीय बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति बिंदुखत्ता का गठन कर हर दल से पांच-पांच पदाधिकारियों की टीम बनाकर 25 सदस्यों की संयोजक मंडल समिति बनाई है। इसका मुख्य संयोजक इंद्र सिंह पनेरी को नामित किया गया है। निर्णय लिया गया कि आगामी 18 फरवरी को बिंदुखत्ता से लालकुआं तक निकाले जाने वाले जुलूस-प्रदर्शन में संयुक्त संघर्ष समिति के आयोजन में हजारों ग्रामीण शिरकत करेंगे। बैठक में मौजूद संयुक्त संघर्ष समिति के नवनियुक्त सदस्यों में खिलाफ सिंह दानू, दलवीर सिंह कफोला, प्रताप सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह दानू, प्रमोद कॉलोनी, हरीश बिसौती, कुंदन सिंह मेहता, रमेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed