फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ban on construction of hotel on Lonivi land in Bageshwar

Nainital News: बागेश्वर में लोनिवि की भूमि पर होटल बनाने पर रोक

Fri, 25 Aug 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 25 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ban on construction of hotel on Lonivi land in Bageshwar
नैनीताल। हाईकोर्ट ने बागेश्वर में लोक निर्माण विभाग की आवासीय कॉलोनी में अतिक्रमण के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद निजी व्यवसायिक निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिला विकास प्राधिकरण के साथ विवेक होटल के स्वामी विक्रम सिंह दानू को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने लोक निर्माण विभाग बागेश्वर के अधिशासी अभियंता को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिया है। अगली सुनवाई पांच सितंबर को होगी। व्यापार संघ बागेश्वर के अध्यक्ष कवि जोशी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि बागेश्वर तहसील रोड पर स्थिति लोक निर्माण विभाग के आवासीय कॉलोनी के अंदर निजी व्यक्ति की ओर से अतिक्रमण कर व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा है। याचिका में कहा कि जिला प्रशासन से निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए पत्राचार किया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। याचिका में कहा कि सिचाई विभाग बागेश्वर के नहर के ऊपर भी निजी व्यक्ति की ओर से अतिक्रमण किया गया है। याचिका में जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, बागेश्वर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग बागेश्वर सहित विक्रम सिंह दानू (विवेक होटल ) बागेश्वर को पक्षकार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed