फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Balvatika classes started from Bamori in Haldwani

हल्द्वानी में बमौरी से हुआ बालवाटिका कक्षाओं का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Balvatika classes started from Bamori in Haldwani
आंगनबाड़ी केन्द्र मल्ली बमौरी में मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने किया बालवाटिका कक्षाओं क?
हल्द्वानी। नई शिक्षा नीति के तहत विकासखंड हल्द्वानी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमौरी से बालवाटिका कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि मेयर जोगिंदर सिंह रौतेला, सीईओ कुंवर सिंह रावत ने कक्षाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर 42 बच्चों को पानी की बोतल, कलर बॉक्स, पेंसिल, गिफ्ट पैक दिए गए।
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि बालवाटिका कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का संरचनात्मक, भावनात्मक, सृजनात्मक विकास के साथ स्वच्छता एवं शारीरिक विकास को निखारना है। इसमें सीखने की प्रक्रिया को खेल आधारित बनाया गया है। मेयर ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को विश्वगुरु बनाने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

बीईओ हरेंद्र मिश्रा ने कहा कि बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग बालवाटिका कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इस मौके पर हरीश बिष्ट, पार्षद दीपक बिष्ट, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी, एचएस बिष्ट, मुकुल चौधरी, वसुधा गुंज्याल, कमला मेहता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed