फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bail accepted for accused arrested with wood and deer horn

Nainital News: लकड़ी व हिरण की सींग के साथ गिरफ्तार आरोपियों की जमानत स्वीकार

Fri, 10 May 2024 06:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 10 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Bail accepted for accused arrested with wood and deer horn
नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबीर कुमार की अदालत ने बृहस्पतिवार को लकड़ी व हिरण की सींग के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन

बीते दिनों कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने खुर्पाताल के घिंघारी क्षेत्र का निरीक्षण किया था। जहां भारी मात्रा में लकड़ी तथा हिरण की सींग मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। वन विभाग ने चंदन सिंह और टोपो बहादुर निवासी ग्राम अधौड़ा पोस्ट तल्लीताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार को जिला जज की न्यायालय में दोनों आरोपियो की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ता सुभाष जोशी ने बताया कि मौके पर पाई गई लकड़ी खरीद की गई है, जिसका रवन्ना भी उनके पास मौजूद है। जो अधिकारियों को दिखाया जा चुका है। अकृषक भूमि में धर्मेंद्र रिजार्ट चलाता है। जिसका केयर टेकर चंदन है, जबकि टोपा मजदूर है। अभियोजन पक्ष ने न्यायालय को बताया कि लकड़ी वसीम अहमद चारखेत के नाम से क्रय की गई है, जबकि आरोेपी का रिजार्ट्स विभिन्न स्थान पर है। अभी तक वन विभाग ने वसीम से पूछताछ भी नहीं की है। वसीम की लकड़ी कैसे रिजार्ट्स पहुंची यह सवालिया निशान है। न्यायालय ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद जमानत अर्जी स्वीकार कर रिहाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed