{"_id":"69ab37c3ac10dac6200df461","slug":"bad-weather-in-nainital-cloudy-sky-nainital-news-c-238-1-ntl1003-123357-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में बिगड़ा मौसम का मिजाज, बादल छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में बिगड़ा मौसम का मिजाज, बादल छाए
Sat, 07 Mar 2026 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। बीते कुछ दिनों से शहर में लगातार हो रही गर्मी के विपरीत शुक्रवार को नैनीताल के मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ। हालांकि बीती सायं से ही आसमान में बादलों का आना शुरू हो गया था। शुक्रवार की सुबह नैनीताल में धूप थी, लेकिन कुछ बादल भी नजर आ रहे थे। लगभग नौ बजे बाद बादल घने होेने लगे। दिन भर यहां बादल छाए रहे हालांकि कुछ देर धूप भी खिली। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। संवाद
विज्ञापन