फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bad Road in Haldwani

टीपीनगर में बिन बरसात के टूटी सड़कें बनी तालाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bad Road in Haldwani
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्टनगर की समस्याओं का मामला मुख्यमंत्री दरबार में पहुंचने के बाद भी जिम्मेदार अफसर गंभीर नहीं है। ट्रांसपोर्टनगर का हाल यह हो गया है कि बिन बरसात के सड़कें तालाब बनी हुई हैं। इस वजह से कारोबारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्टनगर में 872 दुकानें एवं ट्रांसपोर्टरों के गोदाम हैं। साथ ही ट्रांसपोर्ट से जुड़े विभिन्न व्यवसायों से डेढ़ हजार से अधिक लोग जुड़े हैं। टीपीनगर की सड़कों की दुर्दशा और ड्रेनेज सिस्टम के साथ ही पथप्रकाश की समस्या से परेशान कारोबारी जसपाल कोहली ने इस मामले को सात महीने पहले सीएम के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। सीएम के निर्देश पर डीएम ने लोनिवि से सड़कों के गड्ढे भरने और दूसरी समस्याओं के हल करने को कहा। अगस्त में यातायात नगर समन्वय समिति की सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने भी कारोबारियों को समस्या के समाधान की बात कही। ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी और महामंत्री प्रदीप सबरवाल कहते हैं कि टीपीनगर में केवल पथ प्रकाश व्यवस्था हुई। अब तक न तो सड़कों के गड्ढे भरे गए और न ही पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

टीपीनगर में सड़कों के गड्ढे भरने के आदेश लोनिवि को दिए थे लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण कार्य नहीं हो पाया। टीपीनगर की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। - ऋचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed