फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ayodhya seen in Haldwani, colors of folk culture also scattered

Nainital News: हल्द्वानी में दिखी अयोध्या, लोकसंस्कृति के रंग भी बिखरे

Mon, 15 Jan 2024 03:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 15 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya seen in Haldwani, colors of folk culture also scattered
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की ओर से रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल एक से बढ़कर एक झांकियों ने हर किसी का मन मोह लिया। झांकियों में अयोध्या में बन रहा श्रीराम मंदिर, कुमाऊंनी लोक संस्कृति की झांकियां और पिथौरागढ़ की प्रसिद्ध हिलजात्रा भी थी। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

शगुन आखर और गोलज्यू मंदिर में पूजा के बाद सबसे आगे निशान और फिर पारंपरिक वेषभूषा में सजी महिलाओं का दल निकला। झांकियां कालाढूंगी मार्ग, तिकोनिया, रेलवे बाजार, सिंधी चौराहा से होते हुए निकलीं। शोभायात्रा में मिलम-जोहार संस्कृति को भी झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया था। पोस्टर और बैनरों की मदद से नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। महिलाएं और कन्याएं पहाड़ी वेशभूषा पहनकर कुमाऊंनी संगीत और भजनों पर नृत्य कर रही थीं।
विज्ञापन


शोभायात्रा में हनुमान, ब्रह्मकुमारी, शिव-पार्वती, राम-लक्ष्मण, गौरा-महेश, वीर गोरखा मेरी पहचान, मां वैष्णो देवी,पिथौरागढ़ की हिलजात्रा, जोहार संस्कृति, दुर्गा शोभायात्रा, उत्तरकाशी में सिल्यकारा टनल, अयोध्या में श्रीराम मंदिर, घुघुतिया त्यार, प्रसिद्ध नंदा राजजात यात्रा, जियारानी झांकी समेत करीब 20 झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह जगह पानी, मिष्ठान, पकौड़ी, बिस्किट, चार साहिबजादे गुरुद्वारे के पास सूप आदि का वितरण लोगों ने किया। मार्ग में महिलाएं झोड़ा गायन करते हुए निकलीं। इससे पूर्व उत्थान मंच में संस्थापक अध्यक्ष बलवंत सिंह चुफाल ने युवाओं से बोलचाल में कुमाऊंनी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। शाम को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में ललित गित्यार ने रेशमी पिछौड़ी, यो डाना का पारा, नैननाथ रावल ने अल्मोड़ा बजारा कमला, विक्की आर्या ने लाली हो लाली आदि कुमाऊंनी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
हिलजात्रा को पहला, जोहार संस्कृति को दूसरा और सिलक्यारा टनल को मिला तीसरा स्थान

रामाश्रय जन सेवा समिति तल्ली बमौरी को हिलजात्रा के लिए पहला स्थान मिला। जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी को दूसरा और बाबा हैड़ाखान मंदिर सेवा समिति को सिलक्यारा टनल के लिए तीसरा स्थान मिला।
हल्द्वानी की स्पीड स्केटर निहारिका भी रहीं हिस्सा

शोभायात्रा में आगे हल्द्वानी की बच्ची निहारिका चौधरी भी शामिल थीं। निहारिका ने पिछले साल गाजियाबाद में आयोजित ओपन नेशनल में स्वर्ण पुरस्कार अपने नाम किया था।



आकर्षण केंद्र रही श्री राम मंदिर विवरण झांकी

22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। शोभायात्रा में शामिल राममंदिर की झांकी देखकर लोगों में भी उत्साह का यह भाव नजर आया।




मुस्लिम समुदाय ने किया फूलों से स्वागत

सांस्कृतिक शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय ने भी शिरकत की। कांग्रेस नेता सलीम सिद्दीकी और उनकी टीम ने रेलवे बाजार के पास फूल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रईस गफारी, फहीम अंसारी, अफसर सिद्दीकी, मुंतज़िर, तनवीर, जाकिर, इसरार, इकबाल चौधरी, आसिफ आदि ने सहयोग दिया। शोभायात्रा में विधायक सुमित ह्दयेश, निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, दीपक बल्यूटिया, हेमंत बगडवाल, ललित जोशी, संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर, गोपाल सिंह बिष्ट,यूसी जोशी, सचिव देवेंद्र तोलिया, त्रिलोक बनोली, शोभा बिष्ट, पुष्पा संभल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed