फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Market decorated for Dhanteras

धनतेरस पर आज बाजार पर बरसेगा धन: 800 से अधिक वाहन दीपावली पर घर आएंगे, ग्राहकों को दिए जा रहे डिस्काउंट और ऑफर

Tue, 29 Oct 2024 09:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Oct 2024 09:53 AM IST
सार

धनतेरस (आज) पर ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजार सज गया है। व्यापारियों को भी इस बार बाजार पर जमकर धनवर्षा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Haldwani Market decorated for Dhanteras
हल्द्वानी के बाजार में त्योहारी सीजन के चलते उमड़ी खरीदारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस (आज) पर ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजार सज गया है। व्यापारियों को भी इस बार बाजार पर जमकर धनवर्षा होने की उम्मीद है। खरीदारों को आकर्षक छूट के साथ डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। त्योहार पर नया वाहन घर लाने के लिए लोगों में क्रेज है। 350 से अधिक कारें और 450 अधिक दोपहिया वाहन घर आएंगे। सराफा और बर्तन कारोबार भी चमकने की उम्मीद है।

विज्ञापन

नैनीताल मोटर्स के स्वामी भूपेश अग्रवाल ने बताया कि मारुति एरीना में 200 और नेक्सा में 80 कारों की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस पर सभी वाहनों की डिलीवरी होनी है। नैनीताल टीवीएस के स्वामी धीरज अग्रवाल ने बताया कि 350 से अधिक दोपहिया वाहन बुक हो चुके हैं। 75 वाहन सोमवार को ही डिलीवर हो चुके है। कैशबैक, ब्याज में कटौती के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। नैनीताल ऑटोमोबाइल्स के स्वामी नितिन अग्रवाल के अनुसार धनतेरस के लिए 85 वाहनों की बुकिंग है। सोमवार को 25 वाहनों की डिलीवरी की है। 10 हजार रुपये डिस्काउंट ऑफर दिया गया है। इधर बजरंग मोटर्स के स्वामी संजय कुमार ने बताया कि धनतेरस के लिए सवा सौ दोपहिया और 60 चारपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। इधर सराफा बाजार में भी लक्ष्मी, गणेश के सिक्के, चांदी के बर्तनों की डिमांड है। लोगों ने स्वर्ण आभूषणों के लिए भी पहले से आर्डर दिये हैं।

विज्ञापन

फूल बाजार भी महका
हल्द्वानी बाजार में इस समय कलकत्ता, दिल्ली और बरेली से कई क्विंटल फूल आ चुका है। इस बार पिछले सालों की अपेक्षा बाजार में कई वैरायटी के फूल हैं जो 50 से 100 रुपये प्रतिकिलो है। कारोबारी जाकिर हुसैन ने बताया कि उन्होंने पांच क्विंटल से अधिक फूल मंगवाया है। उम्मीद है कि दीपावली के दिन फूलों का कारोबार खूब फलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों के एटीएम में रहेगी पर्याप्त धनराशि
पांच दिवसीय दीपावली पर्व के लिए बैंकों को भी दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। त्योहार के दौरान एटीएम में पर्याप्त धनराशि रखने को कहा गया है। हल्द्वानी एसबीआई के मुख्य प्रबंधक मिहिर बी सिंह ने बताया कि आरबीआई के अलावा उनके बैंक के उच्चाधिकारियों की ओर से भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इधर लीड बैंक अधिकारी केआर आर्या ने बताया कि त्योहार को देखते हुए यह व्यवस्था पहले से ही की जाती है। जिले में लगभग 22 बैंक और उनकी 70 से अधिक शाखाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed