फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   audience in fear, second show caught crowd

सहमे रहे दर्शक, दूसरे शो से बढ़ी भीड़

Fri, 26 Jan 2018 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 26 Jan 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
audience in fear, second show caught crowd
हल्‍द्वानी में आई बैक्स सिनेमा के बाहर पुलिस से उलझते हिन्दु महासभा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
हिंदूू संगठनों के विरोध के बाद भी पुलिस के कड़े पहरे में फिल्म पद्मावत हल्द्वानी में प्रदर्शित की गई। दर्शक भी हंगामे की आशंका से सहमे रहे इसलिए पहले शो में दर्शकों की संख्या कम रही जबकि दूसरे शो से भीड़ उमड़ना शुरू हुई। उधर, नैनीताल के कैपिटल सिनेमा में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


विरोध करने जा रहे शिव सैनिकों को पंत पार्क में ही रोक लिया गया। बृहस्पतिवार को नैनीताल रोड स्थित वॉक वे माल और रामपुर रोड स्थित आईबीमैक्स सिनेमा घर में फिल्म का प्रसारण किया गया। इससे पहले माल और सिनेमाघर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन


किसी भी हालात से निपटने के लिए माल के बाहर खुद पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने मोर्चा संभाल रखा था। साथ ही दो उप निरीक्षक, 10 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी और फायर टैंकर तैनात था। इसी तरह आईबी मैक्स के बाहर भी सीओ दिनेश ढौंढियाल मुस्तैद थे यहां भी इतना ही पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। माल में पहली बार फिल्म का पोस्टर नहीं लगाया गया था, माल के बाहर और अंदर पुलिस बल मौजूद था। इधर फिल्म जानकारों के मुताबिक दोनों सिनेमाघरों में पहले शो में दर्शक नदारद रहे जबकि दूसरे और तीसरे शो फुल रहे।

हल्द्वानी में हिंदूमहासभा के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
पद्मावत फिल्म के विरोध में हिंदू संगठनों ने सेंसर बोर्ड का पुतला फूंका। इस दौरान सिनेमाघरों के बाहर तैनात पुलिस से कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प भी हुई।
बृहस्पतिवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हिंदूू संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

यहां उन्होेंने सेंसर बोर्ड का पुतला फूंकते हुए कहा कि यह फिल्म हिंदू जनभावनाओं का अपमान करने वाली है। पुतला फूंकने वालों में कृष्णा जोशी, ललित बाल्मीकि, अतुल, राकेश भट्ट, जोगेंद्र राणा, गिरीश शाही, मदन सिंह, दीपक दरम्वाल आदि शामिल थे।

इधर हिंदू महासभा ने रामपुर रोड स्थित आईबीमैक्स सिनेमा घर के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान जब कार्यकर्ताओं ने फिल्म देखने आ रहे दर्शकों से फिल्म नहीं देखने की अपील की तो उनकी वहां तैनात पुलिस से तीखी झड़प और धक्कामुक्की हो गई।

बाद में महासभा के पदाधिकारी ने जब टिकट लेकर फिल्म देखने की मांग की तो प्रशासन ने इसे खारिज कर दिया और वहां से हटाया। बाद में महासभा ने मौलिक अधिकारों का हनन बताते हुए जमकर हंगामा काटा।

नैनीताल में शिव सैनिकों को पंत पार्क में ही रोका
कैपिटल सिनेमा में फिल्म पद्मावत का विरोध करने जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने पंत पार्क में ही रोक लिया। इस दौरान शिव सेना के प्रदेश महामंत्री भूपाल सिंह कार्की के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने नारेबाजी की। बाद में उन्होंने एडीएम अभिषेक रोहेला के माध्यम से सीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर महेश चंद्र, मुन्ना लाल, राकेश बिष्ट, प्रकाश चंद्र, विक्की बिष्ट, राधा सागर, के.ब्यास समेत कई शिव सैनिक मौजूद थे।


नैनीताल को 50 फीसदी ही दर्शक आए
नैनीताल। कैपिटल सिनेमा के मैनेजर चंदन सिंह ने बताया कि फिल्म पद्मावत के दिनभर में पांच शो चले जो सुबह 10.30 से शुरु हो गए थे। बताया कि हाल में 218 सीटें हैं लेकिन फिल्म के लिए सीटें 50 फीसदी ही भरी रही। सुरक्षा की दृष्टि से सिनेमा हाल के चारों ओर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed