फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ATV bike broke down after four days

Nainital News: चार दिन चलकर खराब हो गई एटीवी बाइक

Tue, 19 Mar 2024 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 19 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
ATV bike broke down after four days
रामनगर (नैनीताल)। कोसी बैराज के समीप नगर वन में चार दिन चलकर एटीवी बाइक खराब हो गई। चार दिन के भीतर लोगों ने 22 राइड की जिससे विभाग को 4400 रुपये का राजस्व मिला।
विज्ञापन

बीती सात मार्च को विधायक दीवान सिंह बिष्ट, कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो ने एटीवी बाइक राइड की शुरुआत की थी। पहले दिन केवल दो लोगों ने ही राइड की। 8 से 10 मार्च तक स्थानीय लोगों में एटीवी बाइक राइड का क्रेज देखने को मिला। पांच एटीवी बाइकों से चार दिन के भीतर 22 राइड हुईं और 200 रुपये प्रति राइड के अनुसार, 4400 रुपये का राजस्व वन विभाग को मिला। 11 मार्च को दो बाइकें खराब हो गई थी। वन विभाग ने कंपनी से शिकायत की। इस पर दिल्ली से आए इंजीनियर ने बाइकें सुधार दी, लेकिन फिर तीन बाइकें खराब हो गईं। फिलहाल दो बाइकें ही चल रही हैं। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के रेंजर शेखर तिवाड़ी ने बताया कि एटीवी बाइकें खराब हो गई थीं। तीन को सुधार लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed