{"_id":"58cc3d094f1c1b2d5a32adfc","slug":"arrested-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के अपहरण का आरोपी चालक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के अपहरण का आरोपी चालक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 18 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने मासूम बच्ची के अपहरण के आरोपी टेंपो चालक को आरके टेंट हाउस रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का टेंपो जब्त कर लिया है। चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि अपहृत बच्ची के भाई ने आरके टेंट हाउस रोड पर उस टेंपो को चलते समय पहचान लिया।
विज्ञापन
इसी आधार पर पुलिस ने टेंपो चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़ा गया चालक मोहम्मद हबीब चार बच्चों का पिता है। पूछने पर चालक ने बताया कि उसने बच्ची को घुमाने के लिए आटो में बैठाया था। वह पंचायतघर के रास्ते से बरेली रोड की तरफ जाने लगा।
विज्ञापन
इस बीच बच्ची काफी जोर से रोने लगी। फंसने के भय से उसने गोरापड़ाव जंगल के समीप छोड़ दिया। उसका उद्देश्य दुराचार का नहीं था। पुलिस आरोपी के बयान पर यकीन नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि पिछले माह 21 फरवरी को हबीब ने आठ साल की बच्ची को घुमाने के बहाने अगवा किया था।
विज्ञापन
बच्ची के बरामद होने के बाद उसे यह गुमान था कि अब पुुलिस पकड़ नहीं पाएगी लेकिन पुलिस ने आरोपी चालक का सीसीटीवी से फुटेज हासिल कर लिया था। पुलिस ने चालक को पकड़ने के लिए कई मुखबिरों को लगाया था। आखिर एक माह बाद चालक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।