{"_id":"61abcc517057cc4a71057925","slug":"apose-for-stone-crusher-in-karailpuri-ramnagar-news-hld4466358196","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोन क्रेशर के विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोन क्रेशर के विरोध में उतरे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में लगने जा रहे स्टोन क्रशरों का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। करैलपुरी के ग्रामीणों ने एसडीएम और उदयपुरी बंदोबस्ती के ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर स्टोन क्रशरों के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की।
ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी व पूर्व बीडीसी सदस्य अमन सिंह के नेतृत्व में करैलपुरी के ग्रामीण तहसील परिसर में पहुंचे और एसडीएम गौरव चटवाल से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि करैलपुरी में स्टोन क्रशर लगाने की तैयारी है।
कहा कि क्षेत्र में स्टोन क्रशर लगने के बाद डंपरों की आवाजाही के कारण हादसे होंगे। साथ ही क्रशर की धूल के कारण बीमारियां फैलने के साथ खेती भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की बात नहीं सुनी गई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर बलजीत सिंह, हरदीप सिंह, जगदीश, इंद्रजीत, शमशेर, पप्पू सिंह आदि रहे।
वहीं ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती के ग्रामीण अजीत सिंह रावत के नेतृत्व में विधायक दीवान सिंह बिष्ट से मिले। विधायक को बताया कि उनके गांव में भी जनता के विरोध के बावजूद स्टोन क्रशर लगाया जा रहा है। विधायक को ज्ञापन देने वालों में रवि कुमार, राम किशन, विपिन सिंह, मोहित नेगी, प्रियंका नेगी, शोभा, महेंद्र रावत, नीतू रावत आदि रहे।