फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anger in the union regarding the death of conductor in haldwani

Haldwani: परिचालक की मौत के मामले में यूनियन में आक्रोश, 28 को आंदोलन का एलान; 116 कर्मचारियों ने ली छुट्टी

Thu, 27 Jun 2024 02:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Jun 2024 02:19 PM IST
सार

परिचालक की मौत के मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 28 जून से हल्द्वानी बस अड्डे पर धरना-प्रदर्शन का एलान किया है।

विज्ञापन
Anger in the union regarding the death of conductor in haldwani
परिचालक की मौत के मामले में यूनियन में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

परिचालक की मौत के मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 28 जून से हल्द्वानी बस अड्डे पर धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। इसके लिए यूनियन के 116 कर्मचारियों ने अवकाश भी ले लिया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।

रावत ने बताया कि बीती चार जून की रात करीब 10:30 बजे हल्द्वानी डिपो की बस बिलासपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे की सूचना सभी बड़े अधिकारियों को दी गई थी लेकिन रोडवेज के आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। कहा कि बस दुर्घटना के बाद घायल चालक और परिचालक मनीष कुमार को पुलिस ने बिलासपुर अस्पताल भर्ती कराया। जहां मनीष की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रामपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

इधर चालक के परिजनों को जब घटना का पता चला तो वे रात में ही अस्पताल पहुंच गए और उसे हायर सेंटर ले गए। बेहतर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। वहीं परिचालक रामपुर के अस्पताल में भर्ती रहा और पांच जून की सुबह करीब छह बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Leopard Attack: सात साल के शिवा को खा गया तेंदुआ, रात को दादी के सामने उठा ले गया आदमखोर; इस हालत में मिला शव

रावत ने कहा कि आरएम और एसएम को सरकारी गाड़ी मिली है जिसका इस्तेमाल विभागीय काम, चेकिंग आदि में होता है। आरोप है कि दोनों अधिकारी इस गाड़ी को अपने निजी कार्यों में इस्तेमाल करते हैं। यूनियन का आरोप है कि यदि अधिकारी मौके पर जाते और परिचालक को समय से हायर सेंटर में भर्ती कराते तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने मामले की मुख्यालय से जांच कराने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर 28 जून से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है। इधर यूनियन के 116 कर्मचारियों के एक साथ अवकाश लेने से कई रूटों की बस सेवा प्रभावित रहने की आशंका है। कर्मचारियों ने छुट्टी के लिए आवेदन किया है। उधर क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन पूजा जोशी का पक्ष जानने के लिए उन्हें कई बार कॉल किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।

 

सड़क हादसे की सूचना मुझे देरी से मिली। वैसे भी मेरा काम तकनीकी से संबंधित है। यह कार्य क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन पूजा जोशी का है। उनके अंदर संचालन और चालक-परिचालक आते हैं, उन्हें मौके पर जाना चाहिए था। मुख्यालय से उन्हें सुबह 9:30 बजे फोन आया। इसके बाद मैं रामपुर गया था।
-टीका राम, क्षेत्रीय प्रबंधक तकनीकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed