Leopard Attack: आठ साल के शिवा को खा गया तेंदुआ, रात को पिता के सामने उठा ले गया आदमखोर; इस हालत में मिला शव
हल्द्वानी में तेंदुए ने निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक सात साल के बच्चे शिवा को अपना निवाला बना दिया है। आज सुबह शिवा का शव जंगल के पास मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में बीती देर रात वन प्रभाग में तेंदुए ने निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक आठ साल के बच्चे शिवा को अपना निवाला बना दिया है। शिवा अपने पिता के साथ घर से बाहर निकला था, इस दौरान घात लगाकर बैठा तेंदुआ बच्चे को उठाकर ले गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ने रात भर चलाया अभियान चलाया, बृहस्पतिवार सुबह छह बजे मिली जंगल में शिवा का शव मिला है। तेंदुआ शव को धड़ से ऊपर पूरा खा गया था।
ये पढ़ें- बस में भिड़ा दंपती: पत्नी को बस स्टेशन पर छोड़कर घर चला गया पति, रोते हुए कोतवाली पहुंची महिला; जानें मामला
सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को परिजन को मुआवजा संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिया। वन विभाग अब तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगा। आसपास गस्त भी की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.