फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   An unknown woman was admitted to a dilapidated room.

Nainital News: जर्जर कमरे में अज्ञात महिला को कर दिया भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
An unknown woman was admitted to a dilapidated room.
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड के एक कक्ष की मरम्मत चल रही है। अस्पताल प्रबंधन ने बीते दो दिन से यहां एक अज्ञात महिला को भर्ती किया था। महिला के बेड के ऊपर से फॉल्स सिलिंग टूटकर लटक रही थी। अकेली महिला बंगाली भाषा में अपना दर्द बयां कर रही थी। उनकी बोली भले ही कोई समझ नहीं पा रहा हो लेकिन दर्द को हर काेई महसूस कर रहा था।
विज्ञापन

इंचार्ज कुलतारा ने बताया कि एक एम्बुलेंस चालक महिला को छोड़ गया था। जब महिला और चालक के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो रजिस्टर में कोई रिकॉर्ड नहीं था। कुलतारा ने बताया कि अस्पताल में आने वाले अज्ञात मरीजों का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाता हैं। महिला से पूछताछ करने पर बंगाली भाषा में उसने अपना नाम गीता धारा बताया। सूचना मिलने पर चिकित्साधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। ड्यूटी में लापरवाही करने पर डॉक्टरों को फटकार लगाकर। अंडर रिपेयरिंग वार्ड को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed