फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   AI has brought journalism to a new turn: Prof. Durgesh

पत्रकारिता को एआई ने एक नए मोड़ पर लाकर खड़ा किया : प्रो. दुर्गेश

Sat, 31 May 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 May 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
AI has brought journalism to a new turn: Prof. Durgesh
हल्द्वानी। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने आज सभी कपोल कल्पनाओं को धत्ता बता दिया है। पत्रकारिता को भी एआई ने एक नए मोड़ पर लाकर खड़ा किया है। यह बात उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मीडिया स्टडीज विभाग की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यू-कॉस्ट डायरेक्टर प्रो. दुर्गेश पंत ने कही।
विज्ञापन

‘डिजिटल मीडिया के दौर में हिंदी पत्रकारिता एक चिंतन’ विषय पर चर्चा करते हुए प्रो. पंत ने कहा कि कुमांऊ में हिंदी पत्रकारिता की बहुत समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने एआई के भविष्य पर भी बात की और बताया कि यह कैसे पूरे समाज को बदल सकता है। बाबा भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. गोविंद पांडे ने कहा कि पत्रकार हमेशा ही समाज के लिए सोचता व काम करता है। उन्होंने फेक न्यूज पर सबसे पहले काम करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

इससे पहले विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राकेश चंद्र रयाल ने बताया कि भारत में हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम को लेकर भारतीयों में जनचेतना का विकास करने से हुई। संगोष्ठी के अध्यक्ष मानविकी विज्ञान विद्या शाखा के प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडे ने मानवता को ही हिंदी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य बताया। विवि के कुलसचिव खेमराज भट्ट ने सभी का आभार जताया। संचालन राजेंद्र क्वीरा ने किया। इस मौके पर केके पांडे. प्रो. मंजरी अग्रवाल, प्रो. रेनू प्रकाश, प्रो. जितेंद्र पांडे, प्रो.मदन मोहन जोशी, डाॅ. शशांक शुक्ला, डाॅ. घनश्याम जोशी, प्रो. आशुतोष भट्ट, डाॅ. गौरी, डाॅ. मनोज पांडे, डाॅ. अखिलेश सिंह और विवि के शोधार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान
40 साल तक जनसत्ता और तमाम अन्य माध्यमों के साथ जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे और जनपक्ष आजकल के संपादक गिरीश जोशी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed