फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After the accident, sleep was broken, speed breakers were made

Nainital News: हादसे के बाद टूटी नींद, बनाए स्पीड ब्रेकर

Fri, 27 Jun 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 27 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
After the accident, sleep was broken, speed breakers were made
हल्द्वानी। बुधवार सुबह फायर स्टेशन के पास दिल दहलाने वाला हादसा होने के बाद अपनी चूक से सबक लेकर लोनिवि ने बृहस्पतिवार को मोड़ के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बना दिए। हालांकि लोगों का मानना है कि फायर स्टेशन की तरफ बना ब्रेकर हादसा रोकेगा कम, बढ़ाएगा ज्यादा। इसे ठीक अंधे मोड़ पर बनाया गया है, जबकि इसे थोड़ा पहले होना चाहिए था।
विज्ञापन

फायर स्टेशन की ओर से आते वक्त मोड़ पर गाड़ी घुमाते समय ही यह ब्रेकर सामने आएगा। जबकि ब्रेकर का मतलब होता है कि वाहन सवार पहले से अपनी स्पीड कम करे और फिर अंधे मोड़ पर नियंत्रित वाहन के साथ घूमे। हालांकि एसटीएच की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए ब्रेकर पर्याप्त दूरी पर बनाया गया है।
विज्ञापन


हादसे वाली जगह को देखते रहे लोग
हादसे वाली जगह को देखने के लिए बृहस्पतिवार को लोग वहां आते रहे। कइयों को तो घटना की जानकारी भी नहीं थी। जब वह चौराहे पर आए और जानकारी हुई तो कई लोग नहर के पास आकर घटनास्थल पर रुक गए। चाय की दुकान पर भी पूरे दिन यही चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधे मोड़ से वन अनुसंधान के दीवार तक अब भी खुली है नहर
अंधे मोड़ से वन अनुसंधान की शुरू होने वाली दीवार तक नहर खुली हुई है। इसके बाद तकरीबन दो सौ मीटर तक नहर कवर्ड है। किनारों पर लोहा का एंगल लगा है जो वाहनों को नहर में जाने से रोकेगा। इतना बड़ा हादसा होने के बाद दूसरे दिन भी विभाग ने एंगल नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed