फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Action under SOP against illegal weapons

Nainital News: अवैध हथियारों के खिलाफ एसओपी के तहत कार्रवाई

Sat, 23 Aug 2025 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 23 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Action under SOP against illegal weapons
नैनीताल। प्रदेश में विभिन्न हथियारों के 48418 लाइसेंस दिए गए हैं और कुल लगभग 56000 लाइसेंसी हथियार हैं। हाल में 481 लाइसेंस निरस्त किए गए, 1700 लोगों के विरुद्ध अवैध हथियारों के 1550 मामले दर्ज किए गए और 3000 अवैध हथियार जब्त किए गए। प्रदेश के गृह सचिव शैलेश बगौली ने प्रदेश में अवैध हथियारों से हुए विभिन्न मामलों के संबंध में हाईकोर्ट में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश जी नरेंदर और जस्टिस सुभाष उपाध्याय के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। बगौली ने बताया कि हर्ष फायरिंग और रील्स में हथियारों के प्रदर्शन पर 73 मामले दर्ज किए गए जबकि ऐसे मामलों में 120 लोग गिरफ्तार किए गए। ऊधमसिंह नगर में 8 सेमी ऑटोमैटिक, 4 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए और अवैध हथियार की एक फैक्ट्री पकड़ी गई। ऊधमसिंहनगर की सीमा पड़ोसी राज्य से मिलती है लिहाजा वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी ऊधमसिंहनगर ने बेहतर कार्य कर व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन

कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई थी कि काशीपुर में एक बच्चा हथियार लेकर स्कूल आया और अध्यापक पर गोली चला दी। बगौली ने बताया कि तमंचा बच्चे के पिता का था। पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्चे को सुधार गृह भेजा गया है। बगौली ने कहा कि अवैध हथियारों के खिलाफ एसओपी के तहत पुलिस दूसरे राज्यों की एसटीएफ से संपर्क में है। आर्म्स की बिक्री और आर्म्स बनाने में प्रयुक्त होने वाले वाहनों के कबाड़ पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों की सप्लाई चेन पर पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed