Coronavirus in Uttarakhand : रेड जोन नैनीताल में घूमने पहुंचे सात पर्यटकों पर कार्रवाई, पुलिस के साथ हुई कहासुनी
लॉकडाउन के बाद भी लोग सैर-सपाटे को नैनीताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को नैनीताल पहुंचे सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार डीएसए मैदान की पार्किंग से पुलिस को पर्यटकों के पहुंचने की सूचना मिली। इसके बाद कोतवाली के एसएसआई यूनुस खान और सत्येंद्र गंगोला मौके पर पहुंचे।
Unlock-1 in Uttarakhand : ऋषिकेश में शाम चार बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, व्यापार मंडल ने 45 यूनियनों के साथ लिया निर्णय
पूछताछ में पता चला कि यूपी से चार लोग बीमार भाई को लेने हल्द्वानी आए थे और इस बीच समय निकालकर वह नैनीताल घूमने के लिए पहुंच गए। पुलिस ने पढ़रौना, खुशीनगर यूपी प्रदेश निवासी अजय कुमार जायसवाल, आदर्श चौरसिया, सिब्बू सिंह और कमलेश चौरसिया के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर वाहन सीज कर दिया।
परिवार हल्द्वानी से नैनीताल घूमने पहुंच गया
वहीं, अन्य मामले में मल्लीताल क्षेत्र से पुलिस के पास पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने की सूचना आई। इस पर पुलिस टीम ने तीन लोगों को कोतवाली बुला लिया।
पूछताछ में पता चला कि रेड जोन की जानकारी न होने के कारण परिवार हल्द्वानी से नैनीताल घूमने पहुंच गया।
इस दौरान उनकी पुलिस के साथ कहासुनी भी हो गई। इसके बाद पुलिस ने नवाबी रोड हल्द्वानी के मुकेश कुमार सहित उनकी दो बेटियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई कर उन्हें वापस हल्द्वानी भेज दिया।