फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accessible and inaccessible schools allotted through counselling.

Nainital News: काउंसलिंग से आवंटित हुए सुगम और दुर्गम विद्यालय

Sat, 29 Jun 2024 05:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 29 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Accessible and inaccessible schools allotted through counselling.
नैनीताल। प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊं मंडल के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक अध्यापक से वरिष्ठ सहायक पद पर 118 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के आधार पर सुगम और दुर्गम विद्यालय आवंटित किए गए। इन्हें पदोन्नति आदेश भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल के सभागार में शुक्रवार को अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा लीलाधर व्यास के निर्देशन में काउंसलिंग हुई। इसमें पदोन्नति के लिए 126 अभ्यर्थियों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन सात अभ्यर्थियों की पदोन्नति पर किन्हीं कारणों से विचार नहीं हुआ जबकि शुक्रवार को हुई काउंसलिंग में एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन

व्यास ने बताया कि यह पदोन्नति सुगम व दुर्गम के आधार पर की गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया को संचालित करने में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एलएस बिष्ट, गोपाल बिष्ट, कमल फुलारा, संजीव जोशी, कैलाश दैला, जगमोहन रौतेला, मोहन फर्त्याल, कमलेश नैनवाल, पूरन बिष्ट, विशाल कुमार, सुरेश बुधलाकोटी के अलावा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, मंत्री हरजीत सिंह, फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, सौरभ चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed