{"_id":"66f9d53f0dc15ef0f50b8104","slug":"aaps-sisodia-and-cricketer-umesh-yadav-reached-kainchi-dham-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-105121-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंची धाम पहुंचे आप के सिसोदिया और क्रिकेटर उमेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंची धाम पहुंचे आप के सिसोदिया और क्रिकेटर उमेश यादव
Mon, 30 Sep 2024 04:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कैंची धाम में आधे घंटे तक समय बिताने के बाद सिसोदिया काकड़ीघाट के लिए रवाना हो गए।
इससे पूर्व उन्होंने घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया अपने निजी कार्यक्रम के तहत घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर और कैंची धाम पहुंचे थे। बाद में उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
हालांकि की इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहां प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, जिलाध्यक्ष गिरीश सत्यवली आदि थे। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज उमेश यादव ने भी कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद लिया। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्रिकेटर के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली। साथ ही यादव ने मंदिर समिति के सदस्यों से मुलाकात कर बाबा से जुड़ी जानकारी ली। इसके बाद वह लौट गए। संवाद