{"_id":"6ab42bbaeee3245e63065192","slug":"a-shower-of-blessings-upon-the-surge-of-faith-nainital-news-c-238-1-ntl1001-130788-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आस्था के सैलाब पर आशीष की बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आस्था के सैलाब पर आशीष की बरसात
Thu, 24 Sep 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। पारंपरिक शगुनाखर, झोड़ा-चांचरी, छोलिया दल, शंखनाद से बुधवार को सरोवर नगरी भक्तिमय हो उठी। घंटे-घड़ियाल की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकली। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। अखाड़ा दलों के हैरतअंगेज करतबों ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई। दोपहर बाद हुई बारिश को आशीर्वाद मानते हुए लोगों ने मां नंदा-सुनंदा के जयकारे लगाए। देर शाम अश्रुपूरित नेत्रों के साथ मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों को नैनीझील में विसर्जित किया गया।
राम सेवक सभा की ओर से आयोजित आठ दिवसीय 124वें नंदा देवी महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार सुबह छह बजे देवी पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने विधि-विधान से पूजन कराया। सुबह नौ बजे देवी पूजन और दोपहर 12 बजे देवीभोग के बाद मां नंदा-सुनंदा की डोली को मंदिर परिसर से शोभायात्रा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने मां के दर्शन किए। मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर और मनोज जोशी ने भी मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
नयना देवी मंदिर की परिक्रमा के बाद शोभा यात्रा चाट पार्क, मस्जिद तिराहा, शारदा संघ, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड और मॉलरोड होते हुए तल्लीताल डांठ, धर्मशाला और नया बाजार से मॉलरोड के रास्ते वापस मल्लीताल बाजार पहुंची। यहां से राम सेवक सभा भवन होते हुए शोभायात्रा ठंडी सड़क की ओर बढ़ी। पाषाण देवी मंदिर के समीप विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और शाम को मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों को नैनीझील में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
लखिया भूत रहा आकर्षण
शोभायात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में झोड़ा और भजन गाते हुए चल रही थीं। छोलिया दल की प्रस्तुति ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। रामनगर से पहुंचे अखाड़ा दल के कलाकारों ने तलवारबाजी, बजेठी और आग के करतब से लोगों को रोमांचित किया। लखिया भूत हिल जात्रा भी शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रही। बड़ी संख्या में लोगों और सैलानियों ने इसे कैमरों में कैद किया। महिलाओं के झोड़े में पर्यटकों ने भी उत्साह से भागीदारी की।
20 से अधिक स्थानों पर भंडारे
शोभायात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पूजन, स्वागत और भंडारे का आयोजन किया गया। शारदा संघ, क्वालिटी बोट स्टैंड, तल्लीताल क्रांति चौक, तल्लीताल नया बाजार स्थित वैष्णो देवी मंदिर, राम सेवक सभा, चीना बाबा चौराहा और पाषाण देवी मंदिर में मां का विधिवत पूजन किया गया। राम सेवक सभा भवन से लगे मंडी परिसर में लघु सब्जी विक्रेताओं ने भंडारा कराया। इसके अलावा तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर, क्रांति चौक, तल्लीताल बोट स्टैंड, रिक्शा स्टैंड, मल्लीताल और तल्लीताल बाजार और मॉलरोड समेत 20 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं को पानी, जूस, फल, हलवा, चने, समोसे और खीर आदि बांटी गई।
ये रहे मौजूद
विधायक सरिता आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, दायित्वधारी दिनेश आर्य, ईशा साह, रेशमा टंडन, ज्योति कांडपाल, जगदीश बवाड़ी, अशोक साह, मारुति साह, मुकेश जोशी मंटू, कमलेश ढौंढियाल, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, मुकुल जोशी, गोधन सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि। राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने आयोजन में सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया।
भवाली में नम आंखों से दी गई विदाई
भवाली। नगर के देवी मंदिर में बुधवार की दोपहर 1.30 बजे माता के जयकारों के साथ मां नंदा-सुनंदा के डोले को नगर क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। माता के जयकारों में भक्त झूमते हुए बाजार क्षेत्र, नैनीताल रोड, रानीखेत रोड, मल्लीबाजार और घोड़ाखाल रोड होते हुए रामगढ़ रोड तक पहुंचे। शाम छह बजे मां नंदा-सुनंदा की पूजा अर्चना के बाद माता की मूर्ति को विसर्जित किया गया। इस दौरान नंदा देवी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष साह, पालिकाध्यक्ष कंचन बेलवाल, प्रशांत जोशी, बालम मेहरा, सुजान सिंह रजवार, राजेंद्र प्रसाद कपिल, मनोज तिवारी, पुष्पेश पांडे, दीपक बिष्ट, जुगल किशोर मठपाल, प्रकाश आर्या, नवीन क्वीरा, हिमांशु अधिकारी आदि मौजूद रहे।
मूसलाधार वर्षा के बीच गूंजते रहे मां जयकारे
हल्द्वानी। मां नंदा-सुनंदा दिव्य ज्योति महोत्सव-2026 के आठ दिवसीय अनुष्ठान के समापन पर बुधवार को आवास विकास स्थित आयोजन स्थल से मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डिग्री कॉलेज, तिकोनिया, रोडवेज, रेलवे बाजार, नया बाजार, मीरा मार्ग और अग्रसेन चौक होते हुए शोभायात्रा गार्गी नदी के तट पहुंची जहां विधि-विधान से मां की छाया का विसर्जन किया गया। मूसलाधार बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल रहे। धार्मिक अनुष्ठान मुख्य पुरोहित पंडित राकेश जोशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। शोभायात्रा में महेंद्र अधिकारी, समीर आर्य, निशित शर्मा, गोपाल भट्ट, हरिओम अरोड़ा और सुरेंद्र सिंह बिष्ट समेत समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मेले में बिछड़ी 10 वर्षीय बच्ची को परिजनों से मिलाया
नैनीताल। नंदा-सुनंदा महोत्सव में परिजनों से बिछड़ी 10 वर्षीय बच्ची को नैनीताल पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। मेले के दौरान बच्ची एक महिला को अकेली रोती हुई मिली। महिला उसे पुलिस कंट्रोल रूम लाई जहां अनाउंसमेंट के बाद बच्ची के नाना-नानी कंट्रोल रूम पहुंचे।
हल्द्वानी, भवाली के लिए चलाई गईं अतिरिक्त बसें
नैनीताल। तल्लीताल रोडवेज स्टेशन पर बुधवार को यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन पर अचानक बढ़े यात्री दबाव को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने नैनीताल-हल्द्वानी और नैनीताल-भवाली मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाईं। हालांकि इस दौरान यात्रियों को बसों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा और सीट के लिए काफी मशक्कत हुई। रोडवेज के बुकिंग क्लर्क ने बताया कि कुछ बसों से दो तो कुछ से तीन फेरे लगवाए गए।