{"_id":"5df2824b8ebc3e879f4a84cd","slug":"a-moving-car-catches-fire-couple-jump-off-the-car-kaladungi-news-hld365329517","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग , जान बचाने के लिए उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी आग , जान बचाने के लिए उठाया यह कदम
विज्ञापन
जल कर नष्ट हुई कार
- फोटो : KALADUNGI
कालाढूंगी (नैनीताल)। नैनीताल घूमने जा रहे दंपती की कार अचानक आग का गोला बन गई। दोनों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने के कुछ मिनट बाद गाड़ी जलकर राख हो गई।
रामपुर के स्वार निवासी मनजीत सिंह पत्नी सुमनप्रीत कौर के साथ कार (यूपी 22 एएफ 0061) से नैनीताल जा रहे थे। कालाढूंगी से 5 किलोमीटर आगे चलकर अचानक बोनट से धुआं उठने लगा। इस पर दंपती ने बिना समय गंवाए कार से कूद मार दी।
इसके बाद कार आग की लपटों से घिर गई। सूचना मिलने पर कालाढूंगी के एसआई नितिन बहुगुणा, कांस्टेबल प्रकाश सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल गई थी। शॉर्ट सर्किट को आग लगने काकारण माना जा रहा है।