फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A grand program of state foundation day will be held in Haldwani today

आज हल्द्वानी में होगा राज्य स्थापना दिवस का भव्य कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
A grand program of state foundation day will be held in Haldwani today
हल्द्वानी स्टेडियम में राज्य स्थापना के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूर्वाभ्यास
हल्द्वानी। राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इस मौके आठ शहीदों के परिजनों, राज्य आंदोलकारियों और अन्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये होंगे कार्यक्रम -
- नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी
- आपदा के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
- रोजगार मेला और मंडल स्तर की विकास प्रदर्शनी लगेगी।
- खटीमा और नैनीताल जिले के आठ शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा।
- कुमाऊं के 3297 स्वयं सहायता समूह को चेक बांटे जाएंगे।
- राज्य आंदोलनकारियों को पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया जाएगा।
- आपदा में सराहनीय काम करने वाले सेना की 14 डोगरा बटालियन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को सम्मानित किया जाएगा।
- आपदा में साहसिक काम करने वाली टीमों के टीम लीडरों को सम्मानित किया जाएगा।
आर्मी के हेलीपैड पर उतरेंगे मुख्यमंत्री
हल्द्वानी। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री 12:15 बजे आर्मी के हेलीपेड पर उतरेंगे। यहां से वह कार से सीधे स्टेडियम पहुंचेंगे। दोपहर 2:50 बजे मुख्यमंत्री आर्मी हेलीपैड से खटीमा के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed