फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सरकारी आवास पर अवैध कब्जे

सरकारी आवास पर अवैध कब्जे

Sun, 08 Dec 2013 05:48 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sun, 08 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस विभाग में सरकारी मकानों का बुरा हाल है, जिनको अलॉट हुए उन्होंने अपनी निजी संपत्ति समझकर कब्जा ही कर लिया। कोतवाली के कई आवासों पर लंबे समय से पुलिसकर्मियों का कब्जा है। वे यहां रहते नहीं है, मगर सामान पड़ा है, जबकि दो आवासों पर असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (एपीओ) बिना परमिशन के काबिज हैं। ऐसे में शहर कोतवाल को रहने के लिए सरकारी आवास नहीं मिल पा रहा है, जबकि बाकी कई दरोगा भी किराए पर रह रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कोतवाली परिसर मेें करीब पांच सरकारी मकानों पर अवैध कब्जे हैं। कुछ में तो ऐसे पुलिसकर्मियों के ताले लगे हैं, जिनका ट्रांसफर दूसरे जनपदों में हो गया। कुछ ऐसे आवासों पर सिपाही काबिज हैं जो नियमत: दरोगाओं को अलाट होने चाहिए। इसी तरह दो मकानों में एपीओ काबिज हैं, जबकि उन्हें इसके लिए विभाग से परमिशन लेनी चाहिए। इसके अलावा कुछ ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जो कुछ बड़े अधिकारियों के करीबी हैं तो वो भी सरकारी आवासों में कब्जा किए बैठे हैं। हालांकि, उनके अपने मकान किराए पर चल रहे हैं। हैरानी की बात है कि शहर कोतवाल कुलदीप असवाल को 15 दिन से ज्यादा का समय हल्द्वानी कोतवाली आए हो गया, मगर अब तक वे होटल में रह रहे हैं। सरकारी आवास उनके लिए खाली नहीं है।
विज्ञापन


शिकायत की गई है
अन्य जनपद में रहने वाले सिपाहियों की शिकायत उनके पुलिस अधीक्षकों और एपीओ की डीजी प्रॉसिक्यूशन से की गई है। इसके अलावा कई अन्य को मकान खाली करवाने को नोटिस दिए गए हैं। आगे उन पर कार्रवाई होगी। -डा. सदानंद दाते, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed