{"_id":"6a95e1ad9a0357bad300ffc9","slug":"seats-will-not-be-available-on-the-ranikhet-and-bagh-express-trains-for-the-next-seven-days-starting-today-haldwani-news-c-337-1-hld1039-136307-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस में आज से सात दिन नहीं मिलेगी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस में आज से सात दिन नहीं मिलेगी सीट
विज्ञापन
हल्द्वानी।
काठगोदाम से चलने वाली रेलगाड़ियां त्योहार निपटने के बाद भी यात्रियों से पैक चल रही हैं। रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस में आज से सात दिन तक आने-जाने वाली ट्रेनों में स्लीपर से लेकर सेकेंड एसी बर्थ की सीटें फुल हो गई हैं। दिल्ली जाने के लिए संपर्क क्रांति में तीन सितंबर और जन शताब्दी में चार सितंबर के बाद सीटें उपलब्ध हैं जबकि कोलकाता रूट पर सात सितंबर तक पैक है। इसमें यात्रियों के लिए विकल्प उपलब्ध नहीं है।
रेलवे की आईआरसीटीसी वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, एक सितंबर से चार सितंबर तक हावड़ा जाने वाली ट्रेन में स्लीपर की क्रमश: 43, 52, 74, 73 और वापसी में 68, 44, 51 और 45 सीटों की वेटिंग चल रही है। इस ट्रेन के थर्ड और सेकेंड एसी में क्रमश: 24, 16, 33, 31 और 13, 9, 10 व 17 की वेटिंग है। रानीखेत एक्सप्रेस में सबसे अधिक एक सितंबर की स्लीपर और थर्ड एसी की वेटिंग 135 और 134 है।
-बॉक्स-
बसों में घटे यात्री
ईदमिलादुन्नबी और रक्षाबंधन के पहले से ही ट्रेनों में भीड़भाड़ बढ़ गई थी। त्योहार के दौरान ट्रेन के साथ ही रोडवेज बसों में भी यात्रियों की भीड़ रही। अब रोडवेज की बसों में यात्री कम होने लगे हैं लेकिन ट्रेनों में वही पहले जैसी भीड़ बरकरार है।