फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress will take to the streets if no action is taken: Yashpal Arya

कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस : यशपाल आर्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Congress will take to the streets if no action is taken: Yashpal Arya
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर दोहरे कानून का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक ओर राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी जाती है, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हवन और शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ शिकायत के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन से बाहर आने के बाद आर्य ने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में है और भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं है, उनके हाथों में प्रदेश की बागडोर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो कांग्रेस हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज और माफियाराज चल रहा है तथा सच्चाई को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस लोकतांत्रिक और अहिंसक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आवाज मजबूत है और इस मुद्दे पर पूरी ताकत से संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

...
पुलिस पर लगाया पक्षपात करने का आरोप
हल्द्वानी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने जारी बयान में पुलिस प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सीओ हल्द्वानी के कार्यालय पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी। दो घंटे बाद एसएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच करने के बाद निर्णय लेने की बात कही। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राहुल गांधी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई तो कांग्रेस की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मंगलवार सुबह 11 बजे तक कांग्रेस की ओर से दी गई तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो पार्टी प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। उन्हाेंने बताया कि पहले उत्तराखंड प्रभारी शैलजा का मंगलवार को हल्द्वानी आने का कार्यक्रम था जो स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भाजपा अब हिंदुओं में भी विभाजन कर रही
पूर्व विधायक जीत राम ने कहा कि भाजपा ने पहले हिंदू-मुस्लिम किया और अब हिंदुओं में भी विभाजन कर रही है। अनुसूचित जाति के खिलाफ प्रोपेगेंडा शुरू कर दिया है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और अब कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन चलाएगी।

--
राहुल गांधी ने दलित समाज के सम्मान से जुड़े मुद्दे को उठाया
कांग्रेस एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंदर पाल आर्य ने कहा कि राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय और दलित समाज के सम्मान से जुड़े मुद्दे को उठाया है। इसे आपत्तिजनक या भड़काऊ बताकर मुकदमा दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक असहमति को मुकदमों के जरिए दबाने के बजाए पूरे घटनाक्रम और तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article