फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student leader assaulted while out canvassing

Nainital News: कन्विंसिंग के लिए जा रहे छात्र नेता से मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Student leader assaulted while out canvassing
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन एमबीपीजी कॉलेज में विवादों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव की तैयारी कर रहे मुकेश पांडे ने कुछ युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सोमवार सुबह पीड़ित छात्र कोतवाली में पहुंचे और धरने पर भी बैठे लेकिन कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें भेज दिया गया। मुकेश के अनुसार 30 अगस्त को वह कन्विंसिंग के लिए के लिए राजपुरा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। चौकी के पास ही कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे व उनके साथी पीयूष से मारपीट की। बताया कि दूसरे साथी की रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई है और वह बेस अस्पताल में भर्ती है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाली जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed