फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10 admissions in MBBS under AIQ so far; 107 admitted under state quota on the first day.

Nainital News: एमबीबीएस में एआईक्यू में अब तक 10 दाखिले, स्टेट कोटे में पहले दिन 107 का प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
10 admissions in MBBS under AIQ so far; 107 admitted under state quota on the first day.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू हो गए हैं। इस बार प्रवेश प्रक्रिया ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन माध्यम से भी कराई जा रही है। ऑल इंडिया कोटे के तहत कॉलेज में कुल 29 सीटें हैं। इन सीटों पर 24 अगस्त से प्रवेश शुरू हुए थे। सोमवार को प्रवेश की अंतिम तिथि तक 10 छात्रों ने ही दाखिला लिया।

वहीं, स्टेट कोटे के तहत प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, पहले दिन ऑनलाइन माध्यम से 89 और ऑफलाइन माध्यम से 18 छात्रों ने प्रवेश लिया है। स्टेट कोटे में प्रवेश प्रक्रिया 5 सितंबर तक चलेगी। यहां 106 सीटें हैं। प्राचार्य प्रो. अजय आर्या ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत छात्रों के दस्तावेज का सत्यापन कर प्रवेश दिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed