फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जलसंस्थान की लापरवाही, बिजली विभाग की कमाई

जलसंस्थान की लापरवाही, बिजली विभाग की कमाई

Sat, 07 Dec 2013 05:47 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sat, 07 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर की पेयजल व्यवस्था एक बार फिर चरमराने लगी है। पनियाली का ट्यूबवेल फुंकने के अलावा गुरुनानक कालोनी में भी चार दिनों से पानी नहीं आया है। इसके अलावा राजपुरा क्षेत्र में समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस क्षेत्र के हजारों लोग मोटर के पानी के भरोसे हैं। कई बार जलसंस्थान के अफसरों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों को अतिरिक्त बिजली का बिल देना पड़ता है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मौजूद दो ट्यूबवेलों को जोड़ दिया जाएगा तो पानी का संकट समाप्त हो सकता है।
विज्ञापन

जलसंस्थान फिर अपने पुराने ढर्रे पर लौटने लगा है। बड़ी मुश्किल से दो दिन बाद शुक्रवार को काठगोदाम में फटी लाइन ठीक की गई तो अब रामपुर रोड स्थित गुरुनानक कालोनी में पानी का संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार सुबह से पानी न आने के कारण लोग दिनभर परेशान रहे। कई लोगों ने टैंकर मांगकर घर में पानी की आपूर्ति की। एक टैंकर पानी की कीमत करीब 500 रुपये है। इसके अलावा इस क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्य भी प्रभावित रहे। उधर, राजपुरा के लोग भी लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान हैं। अधिकांश परिवारों में पानी की व्यवस्था मोटर से ही होती है। जलसंस्थान कभी-कभार ही पानी देता है।
विज्ञापन

भाजयुमो नेता हेमंत साहू ने बताया कि कई बार अफसरों से आग्रह किया जा चुका है कि शिव मंदिर और जीआईसी राजपुरा स्थित ट्यूबवेलों को जोड़ दिया जाए। इन ट्यूबवेलों को जोड़ने की स्थिति में एक ट्यूबवेल खराब होने पर भी दूसरी ट्यूबवेल से पानी मिल जाया करेगा। राजपुरा के भोपाल डंगवाल कहते हैं कि जलसंस्थान से मिलने वाला पानी कभी-कभार ही आता है। बीना देवी कहती हैं कि जलसंस्थान पानी तो नहीं देता बिल मिलते रहते हैं। जानकी डंगवाल का कहना है मोटर से पानी लेने के कारण उन्हें हजारों में बिजली का बिल चुकाना पड़ रहा है, जबकि पानी का बिल भी वह लोग देते हैं। मुकेश गुप्ता कहते हैं कि जल्द पानी की सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed