{"_id":"116-68028","slug":"Nainital-68028-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीकृत मार्गों पर निजी संचालकों के परमिट निरस्त करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीकृत मार्गों पर निजी संचालकों के परमिट निरस्त करें
Nainital
Updated Fri, 06 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की काठगोदाम कार्यशाला में बैठक हुई। परिषद पदाधिकारियों ने राष्ट्रीकृत मार्गों पर निजी संचालकों को परमिट देने पर राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की कड़ी निंदा करते हुए परमिट को निरस्त करने की मांग की।
बैठक में वक्ताओं ने संविदा, दैनिक वेतनभोगी, अंशकालिक कर्मचारी की प्रथा समाप्त करने, नियुक्तियां नियमित करने, ग्रेच्युटी सीमा साढ़े तीन लाख से बढ़ाकर दस लाख करने, 30 सितंबर तक छठे वेतनमान का एरियर भुगतान करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि ठेका कर्मचारियों का ठेकेदार उत्पीड़न कर रहे हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। ठेकेदारों के दिए चेक बाउंस हो रहे हैं। बैठक में पीसी लोहनी, महेंद्र सिंह जीना, सीएल साह, भूपेंद्र सिंह, जेसी शर्मा, शिव सिंह, रघुवीर चौधरी, भवानी राम, गणेश मेलकानी, त्रिलोक गिरी, सुरेंद्र रावत, नरेंद्र जोशी, डूंगर सिंह, नरेंद्र सिराही, मोहन पांडे, बालम सिंह, हरीश जोशी, उमेश जोशी मौजूद थे।