फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाबर में उतरा समूचा कुमाऊं

भाबर में उतरा समूचा कुमाऊं

Tue, 15 Jan 2019 02:14 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 15 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
भाबर में उतरा समूचा कुमाऊं
उत्तरायणी मेला - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के उत्तरायणी मेले के तहत सोमवार को हीरानगर से शहर के प्रमुख मार्गों में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल कुमाऊं के देवी देवताओं की आकर्षक झांकियों के साथ ही कुमाऊं की पारंपरिक वेशभूषा से सजे लोगों को देखकर अहसास हुआ कि मानो समूचा कुमाऊं भाबर में उमड़ आया हो।
विज्ञापन

गोलज्यू की ध्वजा और गोलज्यू की झांकी के साथ शुरू हुई शोभायात्रा पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर से कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, तिकोनिया, वर्कशाप रोड, केमू स्टेशन, रेल बाजार, सिंधी चौराहा होते हुए वापस कालाढूंगी रोड से हीरानगर पहुंची। लोग शोभायात्रा में पुष्प वर्षा कर स्थानीय देवी देवताओं के जयकारे लगा रहे थे। करीब एक किमी लंबे शोभायात्रा के जुलूस में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा में शामिल लोग ‘काले कौआ काले, घुघुती माला खाले। ले कौआ पूरी तू दे मैं सूनू की छूरी’ आदि उद्घोष कर प्रथम भोग के लिए कौए का आह्वान करते देखे गए। इस दौरान मंच अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर तिवाड़ी, हेमंत बगड़वाल, सीएम पांडे, चंद्रशेखर परगाई, दीपक कुमार, मुकेश शर्मा, नीरज दानी, योगेश जोशी, मनोज सिंह नेगी, हर्ष जोशी, तरुण नेगी, योगेश अधिकारी, ललित बिष्ट, शोभा बिष्ट, पुष्पा संभल, रत्ना श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, मंजू पांडे, भूपाल बिष्ट, गोपाल बिष्ट, लक्ष्मण सिंह महरा, पूरन भंडारी, हेम भट्ट, विरेंद्र गुप्ता, कमल महरा आदि थे।
विज्ञापन



भाबर में उतरा समूचा कुमाऊं
उत्तरायणी मेले में शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, मनमोहक झांकियों में दिखी पहाड़ की संस्कृति


यह झांकियां हुई पुरस्कृत
रामाश्रय सेवा समिति बमौरी बंदोबस्ती की बैसी प्रथम, ग्रामीण रामलीला कमेटी ऊंचापुल की बिरुड़ पंचमी, सातूं आठूं द्वितीय, जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी की परंपरागत वेशभूषा और जनजीवन तृतीय। रामलीला कमेटी नयागांव लछमपुर गौलापार की हुड़की बौल और भारतीय गो क्रांति मंच की गो सेवा को विशेष पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह झांकियां रहीं शामिल
पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के संस्थापक बलवंत सिंह चुफाल, गोलज्यू मंदिर, रंगोली पिछौड़ा और कुमाऊंनी परिधानों से सजी महिलाएं, छोलिया नर्तक दल, बैंड बाजा, उत्तराखंड जनजागृति समिति, तिरंगा बना युवक, गंगोत्री, यमुनोत्री, जागेश्वर धाम, गो संरक्षण गो रक्षा क्रांति मंच, रामाश्रय सेवा समिति बमौरी बंदोबस्ती की बैसी, महंत मंगलगिरी रामलीला कमेटी नयागांव लछमपुर गौलापार, बाल विकास परियोजना की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मानपुर पश्चिम वार्ड 56 की शिव परिवार और शिव गण, गवर्नमेंट कांट्रेक्टर हेल्प एसोसिएशन, जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी, गुसाईं नगर युवा मंच, शिवाशीष कालोनी वार्ड 55 की बैसी, ग्रामीण रामलीला कमेटी ऊंचापुल की सातूं आठूं बिरुड़ पंचमी।

खिचड़ी का प्रसाद बांटा
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ, जलसंस्थान तकनीकी एवं फील्ड कर्मचारी संगठन, जलसंस्थान प्लंबर एसोसिएशन और आवास विकास कर्नल वार्ड की ओर से शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए खिचड़ी भोग की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने स्टाल लगाकर सभी को खिचड़ी भोग की सेवा की। इधर-उधर गुजर रहे राहगीरों को भी प्रसाद के रूप में खिचड़ी दी गई।

पुष्पवर्षा कर किया शोभायात्रा का स्वागत
देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा और खूबसूरत झांकियों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, युवा जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली, महामंत्री कनिष्क धींगरा, नगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल, जसविंदर भसीन, जितेंद्र जायसवाल, पंकज गुप्ता आदि थे।


ठंडो पाणी पी आली, हिट सरू म्यर पहाड़ घूमी आली
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में उत्तरायणी मेले के तहत सांध्यक ालीन सत्र में चंद्रप्रकाश नाइट में लोकगायक ने ‘ठंडो पानी पी आली, हिट सरू म्यर पहाड़ घूमी आली’ गीत सुनाया। जिस लोगों लोगों ने तालियां बजाकर उनकी वाहवाही की। स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed