{"_id":"5bc4f375bdec22698e6ea9ae","slug":"91539634037-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक में नहीं खुल रहे खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक में नहीं खुल रहे खाते
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
sbi
हल्द्वानी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में बचत खाते नहीं खुल रहे हैं। खाता खोलने के लिए जा रहे उपभोक्ताओं को लौटाया जा रहा है।
सर्वोच्च न्यायालय ने बैंक खातों से आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर दी थी। इसके बाद भी बैंक में खाता खोलने के लिए आधार कार्ड मांगा जा रहा है। एसबीआई की मुख्य शाखा में कहा गया कि आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म करने को लेेकर कोई आदेश नहीं मिला है। सूत्रों की मानें तो खाता खोलने के लिए जो सॉफ्टवेयर बैंक में प्रयोग हो रहा था, उसमें आधार कार्ड देना अनिवार्य था। अब आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म होने के कारण सॉफ्टवेयर काम नहीं कर रहा है। सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। आरबीआई ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई गाइडलाइन के तहत खाता खोलने के लिए पैन कार्ड देना अनिवार्य है जबकि कई लोगों ने पैन नहीं बनवाए हैं। पहचान के प्रमाण के तौर पर आप वोटर आई, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, नरेगा का जॉब कार्ड दे सकते हैं। आधार कार्ड देना अब उपभोक्ता की इच्छा पर निर्भर करेगा। बैंक में ई-केवीआईसी की व्यवस्था भी खत्म हो गई है। पूर्व में अंगूठे का निशान लेकर ई-केवाईसी अपडेट करने की व्यवस्था थी।
आधार कार्ड की अनिवार्यता हटाने को बदला जा रहा सॉफ्टवेयर
ई-केवाईसी की व्यवस्था भी खत्म, अभी नहीं ले सकते अंगूठे का निशान
नेट बैंकिंग करनी है तो खाते से जुड़वा ले मोबाइल नंबर
हल्द्वानी। अगर आप नेट बैंकिंग के जरिए अपने खाते का संचालन कर रहे हैं तो आपको मोबाइल नंबर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। एक जनवरी से नेट बैंकिंग नहीं कर सकेंगे। आपके बचत खाते या चालू खाते में अपना मोबाइल नंबर जोड़ना अनिवार्य होगा। पंजीकरण न होने पर आप एक जनवरी से नेट बैंकिंग नहीं कर सकेंगे।
सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर के अपग्रेडेशन के चलते खाते नहीं खुल पा रहे हैं। दो दिन में व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी और खाते खुलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
- राजीव रंजन प्रसाद
उपमहाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक