{"_id":"5a74cd4f4f1c1b8e238b64c5","slug":"91517604175-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीमांशा आज से बेमियादी धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीमांशा आज से बेमियादी धरने पर
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूरे बवाल की जड़ बनी एनएसयूआई नेत्री मीमांशा आर्य ने शासन की कार्रवाई के विरोध में तीन फरवरी से कालेज के सामने बेमियादी धरना देने का ऐलान किया है। कहा अगर शासन ने कालेज के प्राचार्य का निलंबन वापस नहीं लिया तो हल्द्वानी शहर ही नहीं उत्तराखंड बंद करने का आह्वान किया जाएगा।
एमबीपीजी कालेज में मीमांशा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उसका दाखिला पूरी तरह सही था, क्या एक बार अनुत्तीर्ण होने पर पुन: पढ़ाई करना अपराध है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में उसका नामांकन पत्र निरस्त करने पर बदले की भावना से उच्चशिक्षामंत्री ने प्राचार्य समेत अन्य अधिकारियों को निलंबित किया है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। वहीं, कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रमहासंघ के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह रावत ने शासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए एबीवीपी द्वारा कालेज में घुसकर की गई हाथापाई की निंदा की है। एमबीपीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया है।
गेट पर धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं
हल्द्वानी। भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि शनिवार को एमबीपीजी कालेज के सामने किसी छात्रसंगठन को धरना प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ प्रवेश पत्र वाले विद्यार्थी ही कालेज में परीक्षा देने के लिए प्रवेश करेंगे। गेट पर सुरक्षा के लिए पीएसी और पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस का कहना है कि धरना प्रदर्शन निर्धारित स्थान बुद्धपार्क में करना उचित होगा।