फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   देर रात दो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

देर रात दो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Wed, 29 Nov 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
देर रात दो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
हल्द्वानी। सड़क दुघर्टना में समय से उपचार न मिलने के कारण कई गंभीर घायल जान से हाथ धो रहे हैं। मंगलवार को रामपुर रोड पर देर रात हुई एक दुर्घटना में व्यवस्था की हद दर्जे की लापरवाही और समाज में पांव जमा रही संवेदनहीनता भी खुलकर सामने आई। रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो व्यक्ति मंगलवार की देर रात बुरी तरह से जख्मी हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन घायलों के इर्द गिर्द लोगों का जमावड़ा भी लग गया। तमाशबीन बना हर व्यक्ति यह चाहता था कि इन व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचा दिया जाए। मुसीबत थी कि बिल्ली के गले में घंटी बांधे कौन। इस बीच आपात सेवा को फोन किया गया और पुलिस को भी सूचना दी गई। यह साफ हो गया था कि आपात सेवा का वाहन आधे घंटे से पहुले नहीं पहुंच पाएगा। कानून के पचड़े़े से बचने के लिए किसी ने इतनी कोशिश नहीं की कि किसी वाहन में डालकर इन घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया जाए। इसके उलट घायलोें से ही नाम पता पूछा जाता रहा। लोगों को पुलिस का इंतजार रहा और इत्तला करने के 15 मिनट बाद पुलिस के दो सिपाही एक मोटरसाइकिल में सवार होकर पहुंचे। इनके पास भी कोई साधन नहीं था जिससे ये घायलों की मदद कर पाते। लिहाजा, घायल बीच सड़क पर तड़पते रहे, अगल-बगल से तेज रफ्तार वाहन गुजरते रहे और घायल किसी तरह से अपना नाम पता बताते रहे। इसके बाद किसी तरह से एक निजी वाहन का इंतजाम किया गया तो पुलिस के सिपाही ने साथ जाने और घायलों को अस्पताल में भरती कराने की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन


बुलाने पर पुलिस आई, निजी वाहन का इंतजार करती रही
बीच सड़क पर पड़े घायलों को प्राथमिक उपचार तक न मिल सका
सड़क दुर्घटना में गंभीर घायलाें की जान पर रहता है कई तरह का संकट


रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने दो व्यक्तियों को मारी टक्कर, घायल
हल्द्वानी। मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए वहीं मौका पाकर चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

तीन पानी निवासी देव सिंह और लछम सिंह रामपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में परिचित के विवाह समारोह में शरीक होने आए थे। वे देर रात पैदल-पैदल टीपी नगर की ओर जा रहे थे इस बीच मानपुर पश्चिम में पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों चोटिल हो गए और लहुलुहान हालत में सड़क के बीचों बीच गिर गए। वे इतने चोटिल हो गए कि बोल भी नहीं पा रहे थे। वहीं मौका पाकर चालक वाहन लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। इधर हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई और उन्हें किसी तरह सड़क किनारे पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को निजी वाहन से सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया और परिजनों को इसकी खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी की 108 खराब है आप कहे तो काठगोदाम की भेज दूं
हल्द्वानी। बता दे कि नैनीताल घूमने आई राजस्थान की 10 साल की मासूम पर्यटक एतराम को जब कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया तो भी एंबुलेंस एक घंटे की देरी से पहुंची थी जिसकी वजह से समय से उपचार नहीं मिल पाया। नतीजा मासूम को जान से हाथ धोना पड़ा था। तब से लेकर आज तक यह सिलसिला थमा नहीं है। मंगलवार को हुए सड़क हादसे में भी यह चीज सामने आई। हादसे के बाद जब घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए राहगीरों ने 108 पर फोन किया तो फोन सुनने वाले कर्मी ने बताया कि हल्द्वानी की 108 एंबुलेंस खराब पड़ी है, आप कहे तो काठगोदाम से एंबुलेंस भेज दू उसे आने में देर लग जाएगी तब तक आप भी दूसरे वाहन का इंतजाम करिए। आपात नंबर से यह जवाब सुनकर राहगीरों का पारा चढ़ गया उन्होंने तुरंत निजी वाहन का इंतजाम कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।



घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है, परिजनों को खबर दी गई। घायलों के सही होने पर पूछताछ कर वाहन की खोज की जाएगी।
- केआर पांडे, कोतवाल, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed