फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यूसीडीएफ की बैठक हंगामेदार

यूसीडीएफ की बैठक हंगामेदार

Fri, 28 Jul 2017 02:18 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
यूसीडीएफ की बैठक हंगामेदार
हल्द्वानी। उत्तराखंड कोऑपरेटिव डेरी फेडरेशन (यूसीडीएफ) की बोर्ड बैठक में दुग्ध संघों के महाप्रबंधकों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने लालकुआं, खटीमा सहित कई दुग्ध संघों की ओर से मदर डेयरी को सस्ते में दूध उपलब्ध कराने और अन्य दुग्ध संघों को महंगे में दूध उपलब्ध कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

यूसीडीएफ की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को मंगलपड़ाव स्थित यूसीडीएफ के सभागार में हुई। बैठक शुरू होने के बाद उत्तराखंड के विभिन्न दुग्ध संघों से महाप्रबंधकों ने बैठक में हंगामा काटा। उन्होंने कहा कि यूसीडीएफ दुग्ध संघों में बेहतर तालमेल नहीं बना पा रहा है। आरोप लगाया कि जब पहाड़ी जिलों में दूध की कमी पड़ती है, तो लालकुआं, खटीमा सहित अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले दुग्ध संघ महंगे में उन्हें दूध उपलब्ध कराते हैं जबकि मदर डेयरी को दूध उपलब्ध होने पर सस्ते में दूध उपलब्ध कराया जाता है। इस पर सामान्य प्रबंधक ने मदर डेयरी से हुए अनुबंध का हवाला दिया और इस बात को ठंडे बस्ते में डाल दिया। बैठक में दुग्ध संघों के महाप्रबंधकों ने यूसीडीएफ के पूर्व निर्णयों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि पूर्व में यूसीडीएफ के अधिकारियों ने पहले समझौता किया था, कि दूध की कमी पड़ने पर नजदीक के दुग्ध संघों से दूध उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि ट्रांसपोर्ट चार्ज से बचा जा सके। ये कुछ दिन ही चला, ऊपर से आए एक आदेश से यह निर्णय कूड़े में चला गया। इसके बाद बैठक में दूध पाउडर, अधिक दूध होने पर खोया बनाने, दुग्ध संघों की आय बढ़ाने, मार्केटिंग में ज्यादा ध्यान देने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


ये प्रस्ताव पारित हुए
आंचल पशुआहार में बनेगा हाई प्रोटीन युक्त सुप्रीम पशु आहार आंचल दुग्ध उत्पादकों के प्रचार-प्रसार युद्ध स्तर पर किया जाएगा।
आंचल फ्लेवर्ड मिल्क पांच अन्य फ्लेवर में बाजार में उतरेगा।
रुद्रपुर पशु आहार निर्माणशाला में पेट्रोल पंप लगाया जाएगा।।

ये लोग मौजूद रहे
यूसीडीएफ के अध्यक्ष राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष मरोरमा वोहरा, प्रभा रावत, वैजंती, चंपा रैक्वाल, कुंवर सिंह, डॉ. रणवीर।
ये अधिकारी मौजूद रहे
यूसीडीएम के एमडी आनंद स्वरूप, एएमडी कमल सिंह, निदेशक डेरी संजय उपाध्याय, सामान्य प्रबंधक यूसीडीएफ पीसी शर्मा, दीप बिष्ट, एलएम जोशी, एचएच कुटौला सहित कई संघों के जीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed