{"_id":"5a75f59c4f1c1b8e238b6728","slug":"81517680028-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण के शिविर में 31 शिकायतों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण के शिविर में 31 शिकायतों का हुआ निस्तारण
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। समाज कल्याण विभाग की ओर से जीआईसी देवलीखेत में आयोजित शिविर में काफी कम संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में कुल 31 शिकायतें दर्ज हुई, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से नौ राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक करवाया गया। जरूरतमंदों को तमामा उपकरण भी वितरित किए गए। ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
जीआईसी देवलीखेत में आयोजित शिविर में प्रचार-प्रसार की कमी के काफी कम लाभार्थी पहुंचे थे। इस दौरान वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के सात-सात और पुत्री विवाह का एक आवेदन स्वीकृत किया गया। 20 बीपीएल और सात दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से नौ आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक कराए गए। जरूरतमंदों को दो व्हील चेयर, सात कान की मशीनें, आठ छड़ियां दी गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां रोगियों की जांच भी की। ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने ग्रामीणों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की। राजस्व विभाग ने पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्रों को सत्यापन भी किया। शिविर में तहसीलदार नितेश डांगर, जिला समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन सिंह कफोला, अपर समाज कल्याण अधिकारी मदन लाल, बीडीओ बालम सिंह सहित तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।