{"_id":"5a6a45064f1c1b514a8b5a52","slug":"81516913926-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ का हुआ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ का हुआ मेला
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड सरकार का सरस मेला अपने ग्यारहवें दिन में प्रवेश कर चुका है। मेले में देशभर के विभिन्न प्रांतों से आये ग्रामीण उत्पादकों एवं स्वयं सहायता समूह ने डेढ़ करोड़ से भी अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है। सरस मेले में बृहस्पतिवार की देर शाम आयोजित सांस्कृतिक संख्या में सूचना विभाग के आंचल लोक सांस्कृतिक कला समिति के मोहन पांडे के नेतृत्व में बृज की फूलों वाली होली की विशेष प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं सांस्कृतिक लोक कला समिति की दल नेता पुष्पा तड़ागी नेता के नेतृत्व में कुमाऊंनी व गढ़वाली लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक नवीन दुम्का ने किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरबीर सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, परियोजना निदेशक बालकृष्ण, मुख्य कोषाधिकारी अनिता आर्या, कोषाधिकारी सतीश चंद्र मौजूद रहे।
आज गूंजेंगे देशभक्ति के तराने
गणतंत्र दिवस के मौके पर किशन लाल नई दिशाएं समिति द्वारा रंगमंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा देश भक्ति के तराने भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
आज गूंजेंगे देशभक्ति के तराने
गणतंत्र दिवस के मौके पर किशन लाल नई दिशाएं समिति द्वारा रंगमंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा देश भक्ति के तराने भी प्रस्तुत किए जाएंगे।