{"_id":"59ee4c674f1c1b6e548b8985","slug":"81508789351-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क शिविर में मोतियाबिंद आपरेशन के साथ दांत और कान का भी होगा इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क शिविर में मोतियाबिंद आपरेशन के साथ दांत और कान का भी होगा इलाज
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। यहां स्थित न्यू क्लब में 25, 26 अक्तूबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर, निशक्त जन सेवा संस्थान पीलीभीत की ओर से आयोजित इस शिविर में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, चश्मा, दवाई, दांतों का इलाज, कान की मशीनों का भी वितरण किया जाएगा।
निशक्त जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अमृत लाल ने बताया कि 25, 26 अक्तूबर को नैनीताल स्थित न्यू क्लब में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली अस्पताल के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिवि र में मोतियाबिंद के रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन होंगे। शिविर में नेत्र रोगियों को चश्मे बांटे जाएंगे। दवाई समेत दंत रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ भी संबंधित रोगियों का इलाज कर कान की मशीनें भी बांटी जाएंगी। उन्होंने बताया कि निशक्त जन सेवा संस्थान पीलीभीत की ओर से वर्ष 2005 से समाज में आर्थिक रूप से वंचित, गरीब, असहाय लोगों की मदद के उद्देश्य के साथ इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। अब तक 114 शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में 60 हजार से अधिक नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मे और दवाइयां बांटी जा चुकी हैं। आयोजक बीना शाह ने नैनीताल आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।