फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   803618 voters will choose their leader in the district

Nainital News: जिले में 803618 मतदाता चुनेंगे अपना नेता

Sun, 17 Mar 2024 03:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 17 Mar 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
803618 voters will choose their leader in the district
आचार संहिता लागू हाने के बाद हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र में  बैनर-पोस्टर हटाते  नगर निगम कर्मी।
हल्द्वानी। जिले के 798276 मतदाता और 5342 सर्विस मतदाता (कुल 803618) अपना सांसद चुनने के लिए वोट करेंगे। छह विधानसभाओं में वोटिंग के लिए 1010 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। आचार संहिता लागू होने के 72 घंटे के भीतर सभी जगहों से प्रचार सामग्री को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन



यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम वंदना ने शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। कहा कि 41,4702 पुरुष और 38,3558 महिला मतदाता हैं। 6058 दिव्यांग और 4737 मतदाता 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं। 16 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। चुनाव के मद्देनजर डिस्ट्रिक मैनेजमेंट प्लान और बूथ मैनेजमेंट प्लान तैयार है।
विज्ञापन





35 जोनल और 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट

हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के लिए 35 जोनल और 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। रिजर्व में भी अधिकारी रखे गए हैं। फ्लाइंग स्क्वाड के 57 दल बनाए गए हैं। वीएसटी 66, एसएसटी 16 और वीवीटी की 12 टीम बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





हल्द्वानी में सबसे अधिक वलनरेबल बूथ

हल्द्वानी। चुनाव के मद़देनजर वलनरेबल बूथ को भी चिह्नित किया है। जिले में 286 वलनरेबल बूथ हैं इसमें सर्वाधिक हल्द्वानी विधानसभा में 102 हैं। कालाढूंगी में 59, नैनीताल 54, भीमताल 28 और रामनगर विधानसभा में 23 हैं। सबसे कम लालकुआं विधानसभा में 20 वलनरेबल बूथ हैं। डीएम ने बताया कि हल्द्वानी में वलनरेबल बूथ की संख्या बढ़ी है। प्रेस वार्ता में उप निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन तुषार सैनी आदि थे।



597 पोलिंग स्टेशन ग्रामीण क्षेत्र में

हल्द्वानी। जिले में ग्रामीण क्षेत्र में सर्वाधिक 597 पोलिंग स्टेशन हैं। शहरी क्षेत्र में 413 पोलिंग स्टेशन हैं। बताया कि चुनाव कार्य में 3567 भारी वाहन और 4049 हल्का वाहन लगेंगे। इन वाहनों की व्यवस्था हो गई है। रामनगर विधानसभा के पीरूमदारा में सबसे अधिक 1446 वोटर हैं। इसमें 684 पुरुष और 710 महिला मतदाता हैं। सबसे कम मतदाताओं वाला केंद्र कुष्ठ रोग आश्रम है, इसमें 75 वोटर हैं। सबसे अधिक वरिष्ठ मतदाता हल्द्वानी विधानसभा के अंतर्गत राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमौरी मतदेय स्थल में 50 और दिव्यांग मतदाता राजकीय प्राथमिक विद्यालय जंगलिया गांव में 67 हैं।

सबसे ऊंचाई पर मतदेय स्थल मुक्तेश्वर-ताड़ीखेत में

हल्द्वानी। जिले में सबसे अधिक ऊंचाई पर दो जगहों पर मतदाता स्थल हैं। इसमें भीमताल विधानसभा के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज मुक्तेश्वर 7500 फीट पर है। नैनीताल विधानसभा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ताड़ीखेत में 7500 फीट की ऊंचाई पर मतदेय स्थल है।


शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू

हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने बताया कि जिले में 6768 शस्त्र लाइसेंसधारक हैं। बैंक, कैश ले जाने वाले वाहन, औद्योगिक प्रतिष्ठान आदि जगहों पर कार्यरत लोगों को शस्त्र लाइसेंस जमा करने से छूट दी गई है। बाकी से शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed