फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   76.07 percent voters cast their votes in the second phase of Panchayat elections

Nainital News: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 76.07 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
76.07 percent voters cast their votes in the second phase of Panchayat elections
हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में हल्द्वानी, भीमताल, रामनगर और कोटाबाग ब्लाॅक में सोमवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुई। चारों ब्लाॅकों में शाम पांच बजे तक 76.07 फीसदी लोगों ने वोट डाले। दूसरे चरण में सबसे अधिक भीमताल ब्लॉक में 81 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से सभी बूथों में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। दोपहर में कुछ देर के लिए मतदान की गति धीमी हुई लेकिन तीन बजे बाद फिर से बूथों पर मतदाताओं की कतार बढ़ने लगी। पांच बजे बाद चुनाव ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने किसी भी मतदाता को लाइन में नहीं लगने दिया। निर्वाचन आयोग की ओर से देर शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक हल्द्वानी ब्लाॅक में 73.16 फीसदी, भीमताल ब्लाॅक में 81.10 फीसदी, कोटाबाग ब्लाॅक में 79.35 फीसदी और रामनगर ब्लाॅक में 75.13 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान खत्म होते ही 1391 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया।
विज्ञापन





दूसरे चरण में कहां कितना हुआ मतदान
ब्लॉक - भीमताल - हल्द्वानी - कोटाबाग - रामनगर
10 बजे - 13.83 - 15.66 - 14.00 - 9.54
12 बजे - 32.24 - 32.36 - 33.07 - 30.50
2 बजे - 51.53 - 49.75 - 52.57 - 46.34
4 बजे - 69.77 - 63.62 - 69.11 - 65.45
अंतिम - 81.10 - 73.61 - 79.35 - 75.13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed