फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   755 children took the Brain of Uttarakhand phase one exam.

Nainital News: 755 बच्चों ने दी ब्रेन ऑफ उत्तराखंड चरण एक की परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
755 children took the Brain of Uttarakhand phase one exam.
हल्द्वानी। एस्पायर एकेडमी ने ब्रेन ऑफ उत्तराखंड चरण एक का सफलतापूर्वक आयोजन किया। सात केंद्रों पर पहले चरण की परीक्षा में कक्षा 7 से 12 तक के कुमाऊं क्षेत्र के 755 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के माध्यम से होनहार विद्यार्थियों को खोजकर उन्हें छात्रवृत्ति देने के साथ नीट और जेईई मेंस के लिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद 3650 विद्यार्थी छह अक्तूबर को होने वाली द्वितीय चरण की परीक्षा में भाग लेंगे। ऐसे विद्यार्थी जो प्रथम चरण में भाग नहीं ले सके, उनके लिए दूसरे चरण में भाग लेने का अवसर रहेगा। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि परीक्षा का परिणाम नवंबर में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि ब्रेन ऑफ उत्तराखंड परीक्षा में प्रथम स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 31 हजार, दूसरे स्थान पर 21 हजार और तीसरे स्थान पर 11 हजार नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed